Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

    1 day ago

    3

    0

    म्यांमा के रखाइन प्रांत में सोमवार को सेना की ओर से एक ताकतवर विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में एक बाजार के पास किए गए हवाई हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी और विद्रोही गुट के लड़ाकों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी रखाइन में हुआ यह हमला देशभर में लोकतंत्र-समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ घातक हवाई हमलों की कड़ी में सबसे ताजा हमला है।म्यांमा में सेना के एक फरवरी 2021 को आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्तापलट करने के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है। देश में सैन्य शासन का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। विद्रोही गुट ‘अराकान आर्मी’ के मुताबिक, म्यांमा की सेना ने सोमवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से लगभग 340 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्याउकटाव इलाके को निशाना बनाया।उसने बताया कि दोपहर के समय में एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए, जिससे दुकानदार, खरीदार और पैदल चलने वालों समेत 33 लोगों की मौत हो गई। ‘अराकान आर्मी’ के अनुसार, इस हमले में 36 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। वरिष्ठ बचाव अधिकारी वाई हुन आंग ने हमले में 33 लोगों की मौत की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि यह बाजार इलाके का मुख्य थोक बाजार है, जहां पूरे राज्य से व्यापारी और खरीदार आते हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में क्याउकटाव में कई इमारतों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जबकि सड़क पर कुछ वाहन और पास के एक पुल के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। म्यांमा की सेना ने फिलहाल इस हमले को लेकर टिप्पणी नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत
    Next Article
    9-9 फीट पीछे खिसकाए गए मंदिर, 12 धर्मस्थल टूटे, उज्जैन शाही मस्जिद पर भी एक्शन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment