Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा अजनारा होम्स के पास कार में लगी आग:बिजली के खंबे के नीचे खड़ी थी, वायर गिरने से लगी आग, 30 मिनट में पाया काबू

    13 hours ago

    1

    0

    बिजली के खंबे के नीचे खड़ी एक कार में आग लग गई। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग बिजली के खंबे की विद्युत वायरिंग गिरने की वजह से लगी। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को भेजी। बिजली सप्लाई को बंद किया गया है। जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग अन्य गड़ियों तक नहीं पहुंची। आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया गया। कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रही। जिसके बाद बिजली के तारों को जोड़ा गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि ये घटना सेक्टर 121 गड़ी चौखंडी, अजनारा होम्स के पास हुई। यहां बाहर रोड पर खड़ी गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। फायर स्टेशन से एक गाड़ी रवाना की गई। वहां पहुंच कर देखा गया कि आग एक होंडा अमेज गाड़ी नंबर DL1CZ6914 पेट्रोल और CNG 2018 model में लगी थी। बिजली के खंबे के पास खड़ी थी। जिसमें विद्युत वायरिंग गिरने के कारण आग लग गई थी। कार में कोई नहीं था। आग को बुझा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में ट्रक-टेंपो टक्कर, होमगार्ड समेत 3 की मौत:तीन गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी चालक फरार
    Next Article
    नोएडा में स्कूलों के समय में बदलाव:सुबह साढ़े सात से दोपहर 12:30 तक रहेगा, कल बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment