Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा-गाजियाबाद समेत 5 जिलों में बारिश:पश्चिम यूपी में दिनभर बरसात के आसार; 3 दिन बाद पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी में बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह से पश्चिम यूपी के ज्यादातर जिलों में घने काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत 5 जिलों में हल्की बारिश हो रही है। लोग छातों और रेनकोट में दुबके नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में मौसम दिनभर बिगड़ा रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होगी। कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 4-7°C तक बढ़ेगा। हालांकि, 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाराबंकी-महाराजगंज समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हुई। जौनपुर में हवा की रफ्तार 48 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। हालांकि, तापमान में 2°C की बढ़ोतरी आई। तापमान 31°C डिग्री से बढ़कर 33°C पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान लखीमपुर खीरी में रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या समेत कई जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। कुशीनगर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। सहारनपुर में कोहरे में तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। 5 लोग घायल हो गए। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.7°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम यूपी में आज बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अगले 2-3 दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। हालांकि, 26 मार्च से पूरे प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा। तस्वीरें देखिए- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? पश्चिम यूपी में मौसम का हाल जानिए- सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं शुक्रवार और शनिवार को यूपी में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जिलों में ओले पड़े। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ा है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं और दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल व छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बारिश से 40 करोड़ की अफीम फसल बर्बाद: UP के 25 जिलों में गेहूं-सरसों खेतों में गिर गईं; किसान बोले- हम बर्बाद हो गए यूपी में बेमौसम आंधी- बारिश और ओले से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों और अफीम की फसल खेतों में गिर गईं। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में 40 करोड़ से ज्यादा कीमत की अफीम बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है- बेमौसम बारिश की वजह से हमारी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। ऐसे ही 2-3 दिन और पानी बरसा, तो फिर हम दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। गेहूं और सरसों पककर तैयार थीं। लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या US कर रहा ईरान पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी? देखें क्राइम कहानियां
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने रोका तो फायरिंग की, गोली लगने से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment