Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के 4800 कर्मियों को मेडिकल इंश्योरेंस का तोहफा:प्राधिकरण ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से किया समझौता, 5 लाख तक मिलेगी सुविधा

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा प्राधिकरण ने अपने श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से कार्यरत करीब 4800 कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा देने का ऐतिहासिक फैसला लागू कर दिया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की मंजूरी के बाद एसबीआई जनरल इंशयोारेंस के साथ इस योजना के लिए समझौता (एमओयू) किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक कर्मी के आश्रित पांच सदस्यों को सालाना 5 लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रति कर्मी 10 हजार रुपये वार्षिक प्रीमियम का भुगतान श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। दरअसल, ईएसआई विभाग द्वारा 21 हजार रुपये वेतन सीमा तय होने के बाद प्राधिकरण के अधिकांश कर्मी ईएसआई सुविधा से बाहर हो गए थे। इसके चलते लंबे समय से कर्मी मेडिकल सुविधा की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नोएडा प्राधिकरण की 215वीं बोर्ड बैठक (26 अक्टूबर 2024) में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। नई व्यवस्था के तहत इंश्योरेंस का लाभ पहले दिन से ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत नोएडा और दिल्ली के अधिकांश बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। 23 अप्रैल 2026 को नोएडा प्राधिकरण, श्रम आपूर्तिकर्ता एजेंसियों और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के बीच आधिकारिक रूप से एमओयू साइन किया गया। इस फैसले से हजारों कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधीत प्रताप सिंह ने कासगंज में किया टॉप:हाई स्कूल में 94% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया
    Next Article
    यूपी-बोर्ड- 12वीं में गोरखपुर के शिक्षामित्र की बेटी टॉपर:92.80% नंबर मिले, सुप्रिया ने दूसरा और निखिल ने तीसरा स्थान पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment