Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन का ट्रांसफर:महाराजगंज के बने एसपी, UPSC इंटरव्यू में ‘3 Idiots’ वाला सीन सुनाया था

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का ट्रांसफर हो गया है। अब वह महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइन करेंगे। शक्ति मोहन अवस्थी ने 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी तैनाती नोएडा में हुई थी, जहां उन्होंने कई गुड वर्क अपने नाम किए। 🚔 उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 800 से ज्यादा मोबाइल एक साथ रिकवर कराने की कार्रवाई भी की थी। शक्ति मोहन अवस्थी मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। आईपीएस शक्ति अवस्थी से यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान पैनल ने कहा था कि उनका चेहरा बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी से मिलता है। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म 3 Idiots देखी है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हां, उन्होंने फिल्म देखी है। इसके बाद पैनल ने उन्हें फिल्म में शर्मन जोशी के इंटरव्यू वाले सीन को सुनाने के लिए कहा। शक्ति मोहन अवस्थी ने पूरा सीन नरेट किया और अंत में वही शब्द दोहराए, जो फिल्म में कहे गए थे- आप अपनी नौकरी अपने पास रख लीजिए, मैं अपना एटीट्यूड अपने पास रख लेता हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेवी से रिटायर्ड होने के बाद पास की यूपीपीएससी परीक्षा:वाराणसी के प्रदीप ने तीसरे प्रयास में वाणिज्य कर अधिकारी बनकर क्षेत्र कानाम रोशन किया
    Next Article
    मेरठ की CCSU में परीक्षा फॉर्म और हॉस्टल का हंगामा:छात्र नेता बोले- मार्कशीट रूकने से प्रभावित हो रहा छात्रों का भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment