Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 2.2 लाख करोड़ का AI हब:AM Group और UP सरकार के बीच MOU हुआ, 289 एकड़ जमीन पर प्लांट बनेगा

    13 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद स्थित AM Group ने उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी Invest UP के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में 1 गीगावाट क्षमता वाला हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बनाया जाएगा। परियोजना में लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपये (करीब 25 अरब डॉलर) के निवेश का अनुमान है। प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में 114 एकड़ और सेक्टर-8D में 175 एकड़, कुल 289 एकड़ भूमि के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किए हैं। परियोजना का विकास चरणबद्ध तरीके से होगा। प्रारंभिक संचालन 2028 तक शुरू करने और 2030 तक पूर्ण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित AI-HPC हब को भारत की सबसे बड़ी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पहलों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। 1 गीगावाट की नियोजित क्षमता के साथ यह सुविधा उन्नत AI वर्कलोड्स और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की मांग को पूरा करेगी। प्रोजेक्ट आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक-लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से वैश्विक हाइपरस्केलर्स और एंटरप्राइजेज को आकर्षित करने की उम्मीद है। 24x7 कार्बन-फ्री ऊर्जा पर संचालन हब पूरी तरह 24x7 कार्बन-फ्री ऊर्जा पर संचालित होगा। जिसमें सौर, पवन और पम्प्ड-स्टोरेज जैसे नवीकरणीय स्रोत शामिल होंगे। यह AM Group की energy transition रणनीति के अनुरूप है। सुविधा में लगभग 5 लाख हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स बनाएगा। रोजगार और FDI को बढ़ावा अधिकारियों के अनुसार, परियोजना high-skilled नौकरियां पैदा होंगी। क्षेत्र में महत्वपूर्ण विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आकर्षित होगा। साथ ही हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कूलिंग टेक्नोलॉजी और अन्य सहायक सेवाओं का व्यापक इकोसिस्टम विकसित होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले-यूपी में हथेली गर्म, पुलिस नरम:आगरा में सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार ने भू-माफियाओं को जन्म दिया, अमेरिका के साथ संबंधों पर भी घेरा
    Next Article
    अमित जानी ने अनुज चौधरी का समर्थन किया:संभल दंगे में बिस्किट बेचने वाले पर सवाल उठाए, बोले- गोली-पत्थर के बीच बिस्किट किसे बेचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment