Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में अवैध संबंध बना मौत की वजह:छत से डर के मारे कूदे युवक और युवती, सीडीआर ने खोला राज, मकान मालिक का बेटा-बहू गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सोमवार को चौड़ा रघुनाथ पुर गांव तीसरी मंजिल की छत से एक युवक और युवती कूद गए थे। जिसमें युवक की मौत हो गई थी वहीं युवती का इलाज दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर खंगाली। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि इस मामले में जिस मकान की छत से दोनों कूद मकान मालिक के बेटे और बहू की भूमिका संदिग्ध मिली। दरअसल, मृतक युवक पुनीत चौहान का संबंध चौड़ा निवासी हितेश राणा की पत्नी चंचल के साथ था। ये बाद हितेश को पसंद नहीं थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुनीत अपनी दोस्त व विद्यादास के साथ हितेश के घर गए। वहां पुनीत हितेश और चंचल दोनों से माफी मांगने गया था। इस बीच हितेश को गुस्सा आ गया। गुस्से में हितेश ने हॉकी से दोनों की पिटाई की। चंचल भी इसमें शामिल थी। मारपीट के बाद डर से छत पर चढ़े पुनीत और विद्या अपना बचाव करने के लिए मकान की छत पर चढ़ गए। वहां भी हितेश हॉकी लेकर पहुंच गया। दोनों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुनीत और विद्यादास ने छह से छलांग लगा दी। जिसमें पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विद्यादास तार से लटकते हुए नीचे गिरी। उसे गंभीर चोट लगी। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। सीडीआर से खुली पोल पुलिस पहले ही दिन से हत्या के एंगल से जांच कर रही थी। पुलिस को शक होने पर उसने हितेश से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया था कि मैं छत पर गया था जहां दोनों ने मुझे देखा और डर के मारे कूद गए। हालांकि जब पुलिस ने सीडीआर खंगाली तो दोनों के नंबर पर फोन की गई। इससे स्पष्ट हो गया कि हितेश, पुनीत और चचंल तीनों एक दूसरे को जानते है। सख्ती से पूछताछ में बताया सच पुलिस ने मंगलवार को दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही विद्यादास के बयान लिए। सख्ती से पूछताछ में हितेश ने मारपीट और पूरी बात बता दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनवासा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप:31 मई से होगी शुरू, 75 जिलों से 600 पहलवान होंगे शामिल
    Next Article
    सपा की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर आरोप:बोले- प्रदेश में जनता के उत्पीड़न की घटनाएं आम, भाजपा सरकार विफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment