Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में एक सप्ताह में सड़कों की मरम्मत करें शुरू:प्राधिकरण के CEO सख्त, बोले- 15 दिन में नहीं दिखा असर तो कंपनी होगी ब्लैक लिस्ट

    2 hours ago

    2

    0

    नोएडा में सड़कों की मरम्मत का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाए। 15 दिन में सड़क पर काम नहीं दिखा तो टेंडर लेने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जाएगा। सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 250 टेंडर जारी किए थे। सभी टेंडर के काम कंपनियों को अवार्ड किए जा चुके है। इसमें करीब 150 किमी से ज्यादा की सड़क की मरम्मत होनी है। लेकिन इन सड़कों पर काम शुरू नहीं हो सका है। इसको लेकर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। सीईओ ने स्पष्ट किया दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य शहरों में सड़क मरम्मत का काम हो रहा है। नोएडा में बिटूमिन की वजह से काम बाधित है। जबकि कंपनियों को काम दिया जा चुका है। ऐसे में ये उनकी जिम्मेदारी है कि वो बिटुमिन लाए और सड़क की मरम्मत का काम पूरा करे। बता दे गल्फ कंट्री में बढ़ती टेंशन चलते बिटूमिन नहीं मिल रहा है या जो है उसके दाम बढ़ रहे है। इसलिए कंपनियां बिटुमिन का नहीं ला पा रही है। जिससे सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है। अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य प्राधिकरण ने बताया कि टूटी सड़कों की मरम्मत करने का लक्ष्य अप्रैल 2026 के अंत तक रखा गया था। लेकिन अब ये पूरा होता नहीं दिख रहा। इसमे समय लगेगा। जैसे ही कच्चा मॉल की आपूर्ति होगी सभी सर्किल में तेजी से सड़क मरम्मत का काम शुरू होगा। बारिश में उखड़ी सड़कें, चालक झेल रहे परेशानी नोएडा की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कें बारिश के बाद खराब हो गई थीं। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी परत और टूटे किनारों से वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा जोखिम में हैं, जबकि कई जगह ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि सेक्टर-1 से 11 तक में कुछ स्थानों पर सड़कों की रिसर्फेसिंग का काम किया गया था। लेकिन अधिकांश स्थानो पर बिटूमिन की कमी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परम फाउंडेशन ने वार्षिक सेवा कार्य शुरू किए:ज्येष्ठ बड़े मंगल पर वृद्धाश्रम में भंडारे से हुई शुरुआत
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटी की मौत:एटा के पिलुआ थाने के सामने हाईवे पर हुआ हादसा, ससुराल छोड़ने जा रहे पिता घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment