Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में गैस सिलेंडर की कमी:सेक्टर 18 में प्रदर्शन, लोगों ने रोड जाम किया; पुलिस ने समझाकर खुलवाया

    6 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर 18 में गैस सिलेंडर की कमी से परेशान लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दी। सिलेंडर न मिलने से नाराज लोग गैस एजेंसी से खाली हाथ लौटे, जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उनका कहना है कि मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिख रहा है, जिससे गौतम बुद्ध नगर जिले में भी सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। स्ट्रीट फूड स्टॉल चलाने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। पहले जो कमर्शियल सिलेंडर 1500 रुपये में मिलता था, वह अब कालाबाजारी में 5000 रुपये तक में मिल रहा है। इस स्थिति के कारण उन्हें अपना काम बंद करने की नौबत आ गई है। गैस सिलेंडर की इस समस्या को देखते हुए, जिला आपूर्ति विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत एक सिलेंडर बुक करने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। विभाग ने यह भी आश्वस्त किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पेंशनर्स कल्याण संस्था का 11वां स्थापना दिवस:80 वर्ष से अधिक आयु के 40 पेंशनर्स हुए सम्मानित
    Next Article
    मथुरा में कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक:महानगर अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें, विचारधारा को लोगों को बताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment