Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कबाड़ गोदाम में लगी आग:कई किलोमीटर से दिखा काला धुंआ, 45 मिनट में पाया गया काबू

    14 hours ago

    2

    0

    नोएडा के फेज-2 स्थित ककराला गांव में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग का धुआं कई किलोमीटर से दूर से देखा जा सकता है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया कि आग कबाड़ में केमिकल और अन्य वजह से लग सकती है। प्लास्टिक कबाड़ होने की वजह से काला धुंआ दिखा। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल को दी। मौके पर दमकल ने पहले आग पर काबू पाने के लिए कबाड़ हो हटाया। इसके बाद पानी का छिड़काव किया गया। आग फैले नहीं इसके लिए उसके दायरे को कम किया गया। बताया गया कि प्लास्टिक में ज्वलनशील पदार्थ आने से आग लग सकती है। आग से कबाड़ जलकर राख हो गया। इसमें कोई जनहानि नहीं है। आग को करीब 45 मिनट में काबू पा लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 7 करोड़ के नशीले पदार्थ कराए नष्ट:864 किलोग्राम माल पकड़ा गया था, ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया, दान कर आशीर्वाद लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment