Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में मोबाइल चोर गिरोह गिरफ्तार:28 चोरी के फोन, स्कूटी और चाकू बरामद; मेट्रो-बस स्टैंड पर करते थे वारदात

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, चोरी और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और दिल्ली से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद हुई है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एच ब्लॉक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार, गौरव कुमार और रवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की स्कूटी, 28 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों मिलकर मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के मोबाइल टप्पेबाजी और चोरी के जरिए उड़ाते थे। रात के समय सुनसान जगहों पर राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किए गए मोबाइल फोन इकट्ठा करने के बाद आरोपी राह चलते लोगों को अपनी आर्थिक मजबूरी का बहाना बनाकर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद स्कूटी दिल्ली के कोतवाली नॉर्थ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में वहां पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार:चोरी का सामान, नकदी और बाइक बरामद
    Next Article
    India's got latent Season 2: आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाते, अभी तो पेपर भी लीक हो गए...', NEET कंट्रोवर्सी पर समय रैना का तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment