Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तीन युवकों ने नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा:10 मिनट तक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, दोस्तों के पहुंचने पर धमकी देकर भागे

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में नाबालिग के कपड़े उतरवाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत तीन युवकों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। उसके बाद डंडों से उसकी पिटाई की। लड़का हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उन्होंने उसे नहीं छोड़ा। उसे 10 मिनट तक बेहरमी से पीटते रहे। उसका वीडियो भी बनाया। लड़के के दोस्त जब कमरे में पहुंचे तो आरोपियों ने उसे शिकायत न करने की धमकी दी। उसके बाद छोड़कर भाग गए। दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर उसका इलाज कराया। परिजन को सूचना दी। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना शनिवार रात फेज तीन थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पीजी में दोस्त का बर्थडे मनाने गया था मामूरा गांव रहने वाला एक किशोर आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह पड़ोस के पीजी में केयर टेकर का भी काम करता है। उसके एक दोस्त का शनिवार को जन्मदिन था। किशोर ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पीजी में जन्मदिन मनाया। किशोर पीजी में रात करीब तीन बजे आराम कर रहा था। जबकि तीन दोस्त चौथे दोस्त को गिझौड़ गांव छोड़ने चले गए थे। आधी रात नशे में पीजी में तीन युवक घुस आए इसी बीच मामूरा के रहने वाले विनेश, वंश, कृष्णा नाम के तीन युवक पीजी में नशे में घुस गए। शोरगुल सुनकर किशोर ने टोका तो तीनों नाराज हो गए। उनमें से दो युवकों ने किशोर को गैस के पाइप और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उन्होंने उसे नहीं छोड़ा। उसे 10 मिनट तक बेहरमी से पीटते रहे। उसका वीडियो भी बनाया। सिर और कान के पास डंडे लगने से किशोर लहूलुहान हो गया। दोस्तों के पहुंचने पर धमकी देकर भागे थोड़ी देर बाद कमरे पर उसके तीन दोस्त अपने साथी को छोड़कर वापस लौटे। उन्हें देखते ही आरोपी घबरा गए। उन्होंने उसे शिकायत न करने की धमकी दी। उसके बाद वहां से भाग गए। दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर उसका इलाज कराया। उसके बाद परिजन को सूचना दी। परिजन ने रविवार को थाने जाकर तीनों अरोपियों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बोली- मारपीट के कारणों का लगाया जा रहा पता डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की पिटाई करने की शिकायत मिली थी। परिजन की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि उनके बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा मंत्री बोले- डिफेंस की तरह नॉलेज कॉरिडोर तैयार करें:राजनाथ सिंह ने कहा- हमें सरप्राइज एलिमेंट पर काम करना है; प्रयागराज में नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का शुभांरभ
    Next Article
    शिक्षिका को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 84 लाख:सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने आतंकवाद और मनी लौन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार का दिखाया डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment