Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तीसरी मंजिल से कूदे युवक-युवती:युवक की मौत, युवती को दिल्ली किया गया रेफर, युवक से मिलने गई थी युवती

    1 hour ago

    2

    0

    नोएडा में एक युवक और युवती तीसरी मंजिल से कूद गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह पांच के आसपास उनको सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 22 के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पुनीत उम्र 35 साल और कुमारी विद्या दास 20 साल ने सुसाइड करने की नियत से अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। रात में युवक से मिलने आई थी युवती प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। युवक चौड़ा गांव में किराए के मकान में रहता था। जबकि युवती नवादा गांव में रहती थी। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। युवती युवक से मिलने के लिए रात के समय उसके घर आई थी। दोनों पूरी रात साथ रहे और सुबह को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। निजी कंपनी में करता था काम युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते है। युवक चौड़ा गांव में किराए के मकान रहता है। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने ही एक साथ छत से कूद गए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवधेश प्रसाद का भाजपा पर हमला:बोले- देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा, चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन किया गया रवाना:जनता को न्याय दिलाना मकसद, जिला सेवा प्राधिकरण की सचिव ने दिखाई झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment