Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में दो मेट्रो रूट के लिए जारी होंगे टेंडर:क्लॉज बनाने के लिए टेक्निकल सलाहकार का होगा चयन, तीसरे रूट की दोबारा बनेगी डीपीआर

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में तीन मेट्रो प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। जिसमें से दो रूट सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा डिपो से जुनपत तक को को शहरी आवास विकास मंत्रालय (महुआ) से अनुमति मिल गई है। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि दोनों रूट बनाने के लिए एक टेक्निकल सलाहकार नियुक्त किया जा रहा है। ये टेंडर क्लाज बनाएगा। जिसे मध्य अप्रैल तक जारी किया जाएगा। टेंडर ग्लोबली हो सकता है। तीसरा रूट सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक है। इसके लिए दोबारा से डीपीआर बनाकर इसे मंत्रालय भेजा जा रहा है। वहां से अप्रूवल के बाद इस रूट के लिए स्वाइल टेस्टिंग की जाएगी। तीसरा रूट ही गाजियाबाद से आने वाली आरआरटीएस को जोड़ेगा जोकि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगी। इस तरह दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो एयरपोर्ट तक एक लिंक रूट बना देंगी। पहले जानते है वो दो रूट जिनके लिए चयनित होगा टेक्निकल सलाहकार नोएडा से बॉटेनिकल गार्डन तक बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-142 तक बढ़ाने मेट्रो कॉरिडोर को बनाया जाएगा। 11.56 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को स्वीकृति मिल चुकी है। इसे चार साल में पूरा किया जाएगा। परियोजना पर 2,254.35 करोड़ रुपये की लागत से 8 स्टेशनों वाला कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें बॉटनिकल गार्डन,नोएडा सेक्टर-44,नोएडा ऑफिस,नोएडा सेक्टर-97,नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108 नोएडा सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज है। ग्रेनो डीपो से बोडाकी एक्वा मेट्रो की मौजूदा लाइन को डिपो स्टेशन से 2.6 किलोमीटर आगे बोड़ाकी तक बढ़ाने की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मेट्रो रूट के इस विस्तार पर करीब 416 करोड़ 34 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें 2 नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे। डिपो स्टेशन पहले से मौजूद है। इस रूट की दोबारा से बनेगी डीपीआर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-4 तक जाएगा। ये रूट करीब 7.5 किमी लंबा होगा। इसमें चार स्टेशन पहला सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122-123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 होगी। इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 1 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे महुआ को भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मी का ट्रक चालक से अवैध वसूली का VIDEO:टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के पास की घटना, एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज
    Next Article
    ग्रामीण छात्रों को 'वाह बस' से मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा:डालमिया भारत फाउंडेशन की पहल, बस में मिलेगा कंप्यूटर और इंटरनेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment