Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पहुंची NHRC की टीम, शहर का किया निरीक्षण:वायु गुणवत्ता में सुधार करे, ISTMS, सीएंडडी प्लांट और बायोमेथेनेशन प्लांट गई टीम

    4 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) विद्या भूषण कुमार विशेष मॉनिटर द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और दिशा निर्देश दिए गए। सेक्टर-94 स्थित आईएसटीएमएस में वायु प्रदूषण से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान यह प्रस्तुत किया गया कि एंटी-स्मॉग गन एवं स्प्रिंकलर में उपयोग किया जाने वाला पानी एसटीपी से शोधित है। ताकि पेयजल को संरक्षित किया जा सके। सार्वजनिक शौचालय, जंगल ट्रेल का निरीक्षण आईएसटीएमएस और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग प्रणाली को विस्तार से समझा गया। पूरे प्रदेश में इस प्रकार की उन्नत मॉनिटरिंग व्यवस्था अन्य किसी शहर में उपलब्ध न होने पर द्वारा प्राधिकरण की सराहना की गई। ग्रेटर नोएडा में भी इसी प्रकार की मॉनिटरिंग प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद बीओटी आधारित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। बिना किसी शुल्क के निवासियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्राधिकरण की प्रशंसा की गई। वहीं नवनिर्मित जंगल ट्रेल का निरीक्षण किया गया, जहां अपशिष्ट सामग्री से निर्मित पशु आकृतियों की कारीगरी की सराहना की गई। तत्पश्चात सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड पार्क का निरीक्षण किया गया। बायोमेथेनेशन प्लांट का निरीक्षण इसके बाद सेक्टर-34 स्थित बायोमेथेनेशन प्लांट का निरीक्षण कर जैविक अपशिष्टों के वैज्ञानिक निस्तारण एवं ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। अंत में सेक्टर-80 स्थित सीएंडडी प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्टों के पुनर्चक्रण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत की गई सुविधाओं एवं अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की सराहना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कम्पोजिट स्कूल मकनपुर पहुंचे DM रविंद्र मांदड़:गाजियाबाद में सरकारी स्कूल के बच्चों से पूछा बड़े होकर क्या क्या बनोगे
    Next Article
    शाहजहांपुर में कमिश्नर-डीआईजी ने की बैठक:लॉट साहब जुलूस में कांच की बोतलें फेंकने पर सख्त चेतावनी, बोले-कठोर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment