Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निगम अधिकारियों की अर्जी पर नपी थी मेयर की जमीन:मुरादाबाद में मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट लटका;जहां स्कूल बनना है वहां बनी थी मेयर की बाउंड्री

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में BJP नेता ही मुख्यंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में रोड़ा बन बैठे हैं। सीएम की प्राथमिकता वाले ‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ का निर्माण खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। इस स्कूल के लिए जो सरकारी जमीन प्रशासन ने चिन्हित की थी उस पर भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल और BJP नेता अमित चौधरी ने कब्जा करके बाउंड्री बना रखी थी। इस बाउंड्री पर तो प्रशासन का बुलडोजर चल गया लेकिन विवाद अभी तक गरम है। मेयर ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ मेयर पैमाइश से जुड़े अफसरों को हटवाने के लिए एड़ी चोट का जोर लगा रहे हैं तो दूसरी ओर मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी चल रही है। इस बीच पता ये चला है कि जिस पैमाइश के बाद मेयर की बाउंड्री तोड़ी गई, वह पैमाइश नगर निगम अधिकारियों के अनुरोध पर ही प्रशासन ने कराई थी। इसका मलतब है कि मेयर और उनके कारखासों के ताल्लुक अब पहले जैसे घनिष्ठ नहीं रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों मेयर ने लखनऊ में एक बड़े अफसर से निगम के एक अधिकारी की जुगली कर दी थी। जिसके बाद से इस अधिकारी ने मेयर की ‘कुंडली’ बनवानी शुरू कर दी थी। राजदार होने की वजह से अधिकारी को कच्चे-पक्के मामलों की पूरी जानकारी है। मौजूदा मामला एक नमूना भर है। सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाली चीजें सामने आ सकती हैं। बता दें कि 12 मार्च को एसडीएम सदर आईएएस डॉ. राममोहन मीणा के निर्देश पर मुरादाबाद सदर तहसील की टीम नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे धीमरी गांव के रकबे में जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। इस स्थान पर मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाया जाना है। सूत्रों का कहना है कि नगर निगम ने इस बारे में प्रशासन से पैमाइश का अनुरोध यह कहते हुए कहा था कि संबंधित भूमि के पास में ही नगर निगम की भी भूमि है। इसके बाद यहां पैमाइश शुरू कराई गई। जिसके बाद पता चला कि जिस जमीन पर विद्यालय बनाया जाना है, उस पर मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता अमित चौधरी का कब्जा है। दोनों ने बाउंड्री बना रखी थी। जिसे तहसील की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि नगर निगम के एक अधिकारी को इस बात की पुख्ता जानकारी पहले से थी कि जिस जगह स्कूल बनाया जाना है उस पर मेयर की बाउंड्री है। इसीलिए प्रशासन को पैमाइश की अर्जी दी गई थी। पूरा मामला मेयर विनोद अग्रवाल और नगर निगम के इस अधिकारी की कोल्ड वार से जुड़ा बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लॉट विवाद में बहन की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात में सगे भाइयों पर मारपीट का आरोप, सिर में चोट से मौत
    Next Article
    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने डीएम को दिया ज्ञापन:गंभीरपुर थाने की पुलिस कर रही है उत्पीड़न, शिकायत करने गए व्यक्ति पर केस दर्ज करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment