Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

    1 day ago

    3

    0

    महाराष्ट्र के नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा। पार्टी ने दावा किया कि फडणवीस ने चुनाव के पूरे नतीजे आने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। कांग्रेस ने कहा- फडणवीस ने चुनाव के पूरे नतीजे आने से पहले ही बड़ा तीर चलाने के अंदाज में ट्वीट कर दिया। लेकिन उनका तीर उनके सीने में ही जा लगा। दावे के मुताबिक, फडणवीस ने पीएम का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- एकदम जीरो! कम से कम कांग्रेस किसी एक चीज में तो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, पीएम मोदी ने पोस्ट किया था- 4 राज्यों में 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? पीएम के पोस्ट से पहले तक कांग्रेस ने 4 राज्यों में एक भी सीटें नहीं जीती थी। लेकिन बाद में कांग्रेस नागपुर सीट जीत गई। नागपुर CM फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है और भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। ऐसे क्षेत्र में कांग्रेस की जीत को भाजपा के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। 40 घंटे से ज्यादा चली मतगणना, आखिर में पलटा नतीजा नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना 27 अक्टूबर को शुरू हुई और 29 अक्टूबर की सुबह पूरी हुई। गिनती 40 घंटे से ज्यादा चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे चल रहे थे। पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद कोहले को 60,924 वोट मिले थे, जबकि अभिजीत वंजारी को 56,630 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले थे। किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी वोटों का कोटा नहीं मिलने के कारण दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती की गई। इसके बाद वंजारी ने बढ़त हासिल की और जीत दर्ज की। 2020 में भी जीते थे वंजारी अभिजीत वंजारी पेशे से वकील और शिक्षाविद हैं। उन्होंने 2020 में पहली बार नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उस समय उन्होंने भाजपा उम्मीदवार संदीप जोशी को हराया था। इस बार जीत के साथ उन्होंने विधान परिषद में लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल किया। वंजारी छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 1998 से 2002 के बीच महाराष्ट्र प्रदेश में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के महासचिव के रूप में काम किया। बाद में वे महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस और नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… काशी में भाजपा ने हार मानी, सपा का जश्न: रातभर हंगामा, 500 सपाई केंद्र के बाहर, अखिलेश बार-बार फोन करते रहे यूपी में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों में से 10 के नतीजे कल शाम तक आ गए। काशी की एक सीट पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी काउंटिंग जारी रही। भाजपा प्रत्याशी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी हार स्वीकार करते हुए मतदाताओं का आभार जताया है। सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP:कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; राहुल बोले- छात्र संगठन भी मार्च में आएं
    Next Article
    कोलकाता पुलिस बोली- कपड़े-मेकअप बचाने के चक्कर में भगदड़ मची:महिलाएं बारिश से बचने के लिए गेट पर जमा हुईं; दुर्गा पंडाल में 19 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment