Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त बनते एक्शन मोड में दिखे अजय जैन:बोले- खामियों को जल्द सुधारा जाए, जानिए नगर आयुक्त का विजन

    11 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुधवार को नए नगर आयुक्त अजय जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पद संभालते ही अजय जैन एक्शन मोड में नजर आए। सभी विभागों का लिया जायजा उन्होंने बिना देरी किए नगर निगम के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने वाहन विभाग, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ भारत मिशन, लेखा विभाग और सदन हाल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां नजर आईं, उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त बेसमेंट में स्थित संपत्ति विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा। फिर वे अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने यह जाना कि शहर में जलभराव की स्थिति बनने पर यह सिस्टम कैसे काम करता है और किस तरह से हालात को नियंत्रित किया जाता है। ICCC और ITMS से देखी ट्रैफिक व्यवस्था निरीक्षण का अगला चरण इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) विभाग रहा। यहां उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की पूरी प्रक्रिया को समझा। साथ ही 1533 हेल्पलाइन नंबर की डेस्क पर जाकर शिकायत और सुझाव व्यवस्था की समीक्षा की। जहां भी खामियां दिखीं, उन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के जरिए उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों से ट्रैफिक की स्थिति का भी आकलन किया। दैनिक भास्कर से बात करते हुए अजय जैन ने कहा- “निरीक्षण के दौरान हमें काफी व्यवस्थित चीज दिखाई दी। इसके साथ जो कमियां दिखाई दी हैं। उसको संबंधित लोगों को डायरेक्शन दिया गया है कि उसको सुधार कर लिया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि शहर की बड़ी समस्याओं—जलभराव और अतिक्रमण—से निपटने के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह की योजनाएं बनाई जाएंगी। जलभराव और अतिक्रमण पर फोकस नगर आयुक्त ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ठोस प्लानिंग की जा रही है। वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा नए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे और जो पुराने वेंडिंग जोन बंद पड़े हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। यह देखा जाएगा कि वहां व्यापारी क्यों नहीं आ रहे हैं और फिर से उन्हें सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर आयुक्त का विजन
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या करने वाले दो सगे भाई अरेस्ट:अयोध्या में कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से काटा था, शेरवा घाट से पकड़े गए
    Next Article
    सहारनपुर में जनगणना 2027 की स्व-गणना 7 मई से:नागरिकों से ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने और सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment