Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम ने होली मिलन:कवियों ने जमाया रंग, हास्य, व्यंग्य और राष्ट्रभक्ति की कविताओं पर झूमे शहरवासी

    4 hours ago

    1

    0

    शनिवार की शाम स्वरूप नगर स्थित टीएसएच परिसर में कविताओं और होली के रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर निगम की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देर रात तक चले इस सम्मेलन में शहर के गणमान्य लोगों और श्रोताओं ने कविताओं के रस का आनंद लिया। हास्य और व्यंग्य की फुहारों ने बांधा समा कवि सम्मेलन में साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से उल्लास और सौहार्द का माहौल बना दिया। कवि हेमंत पांडे और धीरज सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में व्यंग्य के बाण छोड़े, जिस पर श्रोता ठहाके लगाने को मजबूर हो गए। वहीं, कवयित्री शशि श्रेया और नीरू श्रीवास्तव की रचनाओं ने माहौल में श्रृंगार और संवेदनाओं का रस घोला। सोमेंद्र त्रिपाठी, शैलेश गौतम और कवि अखिलेश द्विवेदी की कविताओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर सम्मेलन में केवल हास्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने भी खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कवियों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य ही समाज को सही दिशा दिखाने का माध्यम है। विधायक और पार्षदों की रही मौजूदगी होली मिलन के इस खास मौके पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। इनके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, पार्षद पवन पांडे, सौरभ देव, अभिषेक गुप्ता और नीरज रक्सेल समेत दर्जनों पार्षद एवं शहर के गणमान्य लोग इस उत्सव का हिस्सा बने। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले जेई निलंबित:मड़ियाहूं उपकेंद्र के शहजाद अली पर कार्रवाई, कार्य में लापरवाही पर एक्शन
    Next Article
    जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत:कासगंज में भाई ने जेल में हत्या का लगाया आरोप, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment