Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूंह में कंटेनर में मिला UP के युवक का शव:सिर में चोट के निशान, खून से सनी लोहे की रॉड मिली, मर्डर का शक

    3 hours ago

    1

    0

    नूंह-होडल रोड पर हथीन मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर के केबिन में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए हैं। युवक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राहगीरों ने दी सूचना यह घटना सदर थाना नूंह क्षेत्र में सामने आई। शुरुआत में राहगीरों ने कंटेनर को सड़क किनारे तिरछा खड़ा देखा, जिससे यातायात में बाधा आ रही थी। जब कुछ लोगों ने कंटेनर के केबिन में झांककर देखा, तो उन्हें करीब 30 वर्षीय एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। खिड़की खोलने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत डायल 112 और सदर थाना नूंह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतक की उत्तर प्रदेश के सीतापुर का पुलिस जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अकबरपुर के रहने वाले शमीम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक शमीम के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जो मौत के कारण को और भी रहस्यमय बना रहे हैं। शव सीएचसी में रखा, परिजनों को दी सूचना पुलिस ने शव को नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना है या कोई आपराधिक मामला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के तुलसीपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान:नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त वैधानिक कार्रवाई
    Next Article
    पीलीभीत में बारिश से पुलिया निर्माण धीमा पड़ा:वैकल्पिक मार्ग कीचड़ से भरे, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment