Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में युवक-मछुआरा लापता, SDRF रात से तलाश रही:तखरऊ नहर में डबल मिस्ट्री! युवक को बचाने कूदा मछुआरा भी लापता, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

    15 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल रोड स्थित तखरऊ नहर पुल पर बृहस्पतिवार शाम एक अज्ञात युवक ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए कूदा एक मछुआरा भी लापता हो गया। घटना के 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे यह घटना हुई। युवक के नहर में कूदने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव सड़ निवासी 45 वर्षीय राजू, जो पेशे से मछुआरा था, युवक को बचाने के लिए नहर में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजू एक बार पानी में हाथ दिखाता हुआ दिखा और फिर गायब हो गया। इसके बाद वह दोबारा नजर नहीं आया। घटना के बाद ग्रामीणों में नहर किनारे मगरमच्छ देखे जाने की अफवाह फैल गई। आशंका जताई गई कि संभवतः किसी जलीय जीव ने हमला किया हो इसको लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने किशनी-करहल मार्ग पर जाम लगा दिया। राजू के परिजनों ने पुलिस पर उसे जबरन नहर में उतारने का आरोप भी लगाया। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। रात में ही इटावा से एसडीआरएफ की दो टीमें बुलाई गईं और संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी में आसानी के लिए नहर का जलस्तर भी कम कराया गया। सीओ अजय चौहान ने बताया कि सामान्यतः डूबने वाला व्यक्ति कई बार ऊपर-नीचे होता दिखाई देता है, लेकिन राजू एक ही बार दिखा और फिर लापता हो गया। उन्होंने भंवर या अन्य कारणों की संभावना जताई। ग्रामीणों की आशंका पर मगरमच्छ की मौजूदगी की भी जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि झाल से लेकर पुल तक करीब ढाई-तीन किलोमीटर क्षेत्र में निगरानी की जा रही है और मथुरा से एक और टीम बुलाई गई है। राजू की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस के कहने पर उनके पति नहर में उतरे थे। उनका कहना है कि कूदने से पहले राजू ने अपनी अंगूठी और सामान वहां मौजूद दरोगा को सौंपा था। वहीं भाई संजू ने भी पुलिस पर दबाव बनाकर नहर में उतारने का आरोप लगाया। सीओ अजय चौहान का कहना है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक दोनों का पता नहीं चल जाता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज:अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निर्देश जारी
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर कानपुर-सागर हाईवे पर रूट डायवर्जन:एडिशनल कमिश्नर और एसपी LIU पहुंचे घाटमपुर, शिव बारात की तैयारियां परखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment