Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नई दिल्ली-कटिहार विशेष ट्रेन आज से शुरू:बलिया सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी, कुल 18 कोच की व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04074/04073 नई दिल्ली-कटिहार-नई दिल्ली विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन नई दिल्ली से 27 मार्च को और कटिहार से 28 मार्च, 2026 को एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04074 नई दिल्ली-कटिहार विशेष ट्रेन 27 मार्च को नई दिल्ली से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह टुंडला से 18:00 बजे, गोविंदपुरी से 23:25 बजे, और अगले दिन प्रयागराज जंक्शन से 03:10 बजे, प्रयागराज रामबाग से 03:25 बजे, ज्ञानपुर रोड से 04:30 बजे, वाराणसी जंक्शन से 06:10 बजे, औंड़िहार से 07:05 बजे, गाजीपुर सिटी से 08:10 बजे, बलिया से 09:15 बजे, छपरा से 11:15 बजे, सोनपुर से 12:25 बजे, हाजीपुर से 12:45 बजे, बरौनी से 15:05 बजे, बेगूसराय से 15:25 बजे, खगड़िया से 16:10 बजे, मानसी से 16:27 बजे तथा नवगछिया से 17:20 बजे छूटकर कटिहार 19:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04073 कटिहार-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 28 मार्च, 2026 को कटिहार से रात 21:30 बजे रवाना होगी। यह नवगछिया से 22:47 बजे, अगले दिन मानसी से 00:12 बजे, खगड़िया से 00:24 बजे, बेगूसराय से 02:22 बजे, बरौनी से 03:10 बजे, हाजीपुर से 05:20 बजे, सोनपुर से 05:32 बजे, छपरा से 08:05 बजे, बलिया से 09:45 बजे, गाजीपुर सिटी से 10:55 बजे, औंड़िहार से 11:55 बजे, वाराणसी जंक्शन से 13:10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 14:20 बजे, प्रयागराज रामबाग से 15:40 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 16:05 बजे, गोविंदपुरी से 19:35 बजे तथा टुंडला से 23:42 बजे छूटकर तीसरे दिन नई दिल्ली सुबह 04:50 बजे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआर के 02 कोच शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोपन-चुनार रेल खंड पर दो पुराने पुलों का नवीनीकरण:30 किमी/घंटा की गति सीमा हटी, मिर्जापुर में ट्रेनें अब तेज और सुरक्षित दौड़ेंगी
    Next Article
    अयोध्या के कामाख्या धाम महोत्सव में हुई भजन संध्या:कवियों ने कविताओं से बांधा समा, दर्शकों ने जमकर लगाए ठहाके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment