Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी कार्यक्रम में शकील अहमद को चुना प्रत्याशी:संभल में AIMIM के फैसले का इंतजार

    4 hours ago

    1

    0

    सम्भल में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। शुक्रवार रात एक निजी कार्यक्रम में एआईएमआईएम नेता शकील अहमद को 33 सम्भल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया। हालांकि, यह ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं हुआ है। एआईएमआईएम ने अभी उनकी उम्मीदवारी पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब सबकी नजरें पार्टी के अगले कदम पर टिकी हैं। यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम करीब आठ बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चला। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल रहमान और नवाब आरिफ हसन ने की। कार्यक्रम का संचालन मीर शाह हुसैन ने किया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम 33 सम्भल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आयोजित किया था। इसमें मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर शकील अहमद को अपना प्रत्याशी चुना। इस मौके पर शकील अहमद ने कहा कि यह कार्यक्रम सम्भल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके लिए रखा था। फैसले का स्वागत किया जनता ने ही उन्हें प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने जनता के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि वे क्षेत्र की जनता को निराश नहीं करेंगे। शकील अहमद ने टिकट को लेकर भी अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि अगर एआईएमआईएम उन्हें टिकट देती है, तो वे 2027 का विधानसभा चुनाव 33 सम्भल से लड़ेंगे। यदि पार्टी किसी और को टिकट देती है, तो वे पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे। वे उस प्रत्याशी के लिए चुनाव में पूरा काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी एक सर्वे कराएगी और उसमें सही पाए जाने वाले व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा। असमोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े बता दें कि शकील अहमद पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के टिकट पर असमोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। उन्हें करीब 15 हजार वोट मिले थे। अब सम्भल सीट से उनके नाम के ऐलान ने आने वाले चुनाव को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर के असोथर में बंद मकान से लाखों की चोरी:चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    रात की ठंडी हवाओं से उमस में राहत:अलीगढ़ में आज 33 डिग्री रहेगा तापमान, सुबह से खिली तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment