Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नुक्कड़ नाटक से दिया टीबी उन्मुलन का संदेश:मेरठ मेडिकल में विश्व टीबी दिवस पर अभियान चलाकर लक्षण, जांच और इलाज पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगला बट्टू, सूरजकुंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षय रोग (टीबी) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए लघु नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और कलंक को दूर करने का संदेश दिया गया, जबकि स्वास्थ्य वार्ता में बीमारी के लक्षण, समय पर जांच, निःशुल्क उपचार और नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी का समय पर पता लगने और पूरा इलाज लेने से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह कार्यक्रम कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में डॉ. तनवीर बानो, डॉ. सीमा जैन, डॉ. नीलम एस. गौतम और डॉ. विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने टीबी उन्मूलन के लिए जनजागरूक करते हुए कहा कि समय पर जांच, नियमित उपचार और सामुदायिक सहयोग बेहद जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से 3 पुलिसकर्मियों समेत 7 घायल:एटा में हादसे के बाद पीछा कर रहे थे; ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा
    Next Article
    लखनऊ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:2 करोड़ की जमीन भू-माफिया से कराई खाली, अतिक्रमण करने पर 25 दुकानों पर भी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment