Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकल न होने पर पैसे मांगने पर छात्र को पीटा:आगरा में टीचर ने कहा- 1400 बच्चों को नकल कराई, किसी ने शिकायत नहीं की; तू ज्यादा होशियार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो में स्कूल टीचर खुलेआम एक छात्र से कह रहा है-1400 बच्चों को नकल कराई, किसी ने शिकायत नहीं...बस तू ही नकल नहीं कर पाया। तेरा ही पेपर नहीं हुआ है, दूसरे बच्चों ने खेत में बैठकर पेपर दिए। और तो किसी ने शिकायत की नहीं कि हमें पेपर नहीं कराया, तेरा कैसे रह गया। नकल कराने के पैसे मांगने पर टीचर ने छात्र को जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला आगरा के किरावली क्षेत्र स्थित रामदुलारी इंटर कॉलेज का है। अब विस्तार से पढ़िए… गुरुवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें एक छात्र स्कूल टीचर से नकल न हो पाने अपने पैसे मांगने गया। इस पर टीचर भड़क गया। छात्र के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि वीडियो बनाने पर उसे जमकर पीटा। उसकी बाइक भी रखवा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक छुड़वाई। क्या है मामला वीडियो किरावली क्षेत्र स्थित राम खिलाड़ी इंटर कॉलेज का है। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा का सेंटर था। वीडियो में दिख रहा छात्र सेवला निवासी सुरजीत है। उसने हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम दिए हैं। उसका भी सेंटर इसी कॉलेज में था। सुरजीत के चाचा आकाश सिंह ने बताया- बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर स्कूल के टीचर सुखवीर सिंह ने प्रत्येक छात्र से नकल कराने के 1-1 हजार रुपये इस शर्त पर लिए थे कि नकल नहीं हुई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। सुरजीत ने भी एक हजार रुपये दिए थे। मगर, एग्जाम के दौरान चीटिंग नहीं हो पाई। इस पर सुरजीत गुरुवार को टीचर सुखवीर सिंह से अपने पैसे मांगने गया था। इस पर टीचर ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर भगा दिया। सुरजीत की बाइक रख ली। छात्र के चाचा ने बताया-112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया, उन्होंने ही सुरजीत की बाइक दिलवाई। पढ़िए वीडियो में टीचर और छात्र के बीच बातचीत टीचर: इतने बच्चों में तूझे ही शिकायत है। तू ही स्पेशल है, बाकी बच्चे तो पागल हैं, तू ही होशियार है। ज्यादा होशियार है तू। 1400 बच्चों में से तुझे ही शिकायत है। कितने पैसे दिए हैं तूने? छात्र: एक हजार रुपये दिए थे। टीचर: एक हजार रुपया दिए थे तूने। 6 पेपर करके...जबकि पेपर पूर कराए। 1400 बच्चों में से एक को ही शिकायत है। तेरा ही पेपर नहीं हुआ है, दूसरे बच्चों ने खेत में बैठकर पेपर दिए। और तो किसी ने शिकायत की नहीं कि हमें पेपर नहीं कराया, तेरा कैसे रह गया। बिना पीटे चले जा, नहीं तो कुटूंगा इतना, पिटकर पैसे लेगा या वैसे ही...इतना कहते ही टीचर ने छात्र को पीटना शुरू कर दिया। छात्र के साथ उसका एक दोस्त भी था। ये वीडियो उसी ने बनाई। पिटाई के बाद छात्र स्कूल से जाते हुए दिख रहे हैं। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया- वीडियो के आधार पर संबंधित स्कूल को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। अभी मेरे पास वीडियो नहीं है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला, मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 21 मार्च को ईद, आज चांद नहीं दिखा:मौलाना बोले- दुनिया में शांति के लिए त्योहार मनाएं; कल अलविदा की नमाज
    Next Article
    गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में गिड़गिड़ाकर रोए:रिहाई की भीख मांगी; काशी पुलिस बोली- नाव-नाविक का अपहरण कर पार्टी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment