Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीले ड्रम वाली कातिल मुस्कान-साहिल को जल्द मिलेगी सजा:मेरठ कोर्ट में सौरभ के दोस्त ने आखिरी गवाही दी, बड़ा खुलासा किया

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को आखिरी गवाह संजीव पाल ने गवाही दी। संजीव, सौरभ के बचपन का दोस्त है। उसने आखिरी बार सौरभ के मोबाइल पर कॉल किया था। संजीव ने कोर्ट को बताया- मैंने सौरभ को कई बार कॉल किया। बहुत देर बाद मुस्कान ने फोन रिसीव किया था। फोन उठाते ही वह मुझे डांटने लगी। मुझे गालियां भी दीं। मुझसे कहने लगी कि तुम्हें दिख नहीं रहा है कि हम बाहर घूमने मनाली आए हैं। तुम हमें बार-बार कॉल करके परेशान कर रहे हो। हत्याकांड में सभी 22 गवाहों की गवाहियां पूरी हो चुकी हैं। केस में अब फाइनल आर्गुमेंट होगा। अप्रैल अंत तक फैसला आ सकता है। मुस्कान ने गाली देकर कॉल काटी थी संजीव ने बताया, सौरभ मेरा बचपन का दोस्त था। मैं और सौरभ एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े हैं। सौरभ लापता था। जबकि मुस्कान- साहिल उत्तराखंड और हिमाचल घूमने चले गए थे। तब सभी लोग सौरभ से बात करना चाहते थे। लेकिन किसी की भी सौरभ से बात नहीं हो पा रही थी। तब 8 मार्च को मैंने सौरभ को उसके मोबाइल पर कॉल किया था। मैंने 3-4 बार कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं उठा। बहुत देर बाद मुस्कान ने फोन रिसीव किया और मुझे डांटने लगी। मुझसे बोली- तुम्हें दिख नहीं रहा कि हम बाहर घूमने मनाली आए हैं। तुम हमें बार-बार कॉल करके परेशान कर रहे हो। तब मैंने जवाब दिया, भाभी मेरी सौरभ से एक बार बात करा दो। तो मुस्कान ने मुझे गालियां देकर फोन काट दिया। उसने धमकी दी कि इस नंबर पर आज के बाद कॉल मत करना। मुस्कान ने कहा था कि मैं और सौरभ कसोल घूमने आए हैं, हमें फोन करके परेशान मत करो। मैं अभी सौरभ से बात नहीं करा सकती। कोर्ट ने संजीव से जो पूछा वो पढ़िए… सवाल- सौरभ का व्यवहार अपनी पत्नी मुस्कान के लिए कैसा रहता था? जबाव- वो बहुत केयरिंग पति था। चूंकि उसने मुस्कान से अपने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। इसलिए वो मुस्कान को और ज्यादा प्यार करता था। उसकी हर ख्वाहिश पूरी करता था। उसे खुश रखता था। सवाल- सौरभ के साथ आपका क्या रिश्ता है? जबाव- वो मेरे बचपन का दोस्त था। हम शुरू से एक ही स्कूल में पढ़े हैं। सवाल- सौरभ की पत्नी मुस्कान से आपकी क्या बात हुई? जबाव- मुस्कान से मैंने कॉल पर कहा था कि मेरी सौरभ से एक बार बात करा दो। तो उन्होंने कहा कि हमें डिस्टर्ब मत करो। सौरभ मेरे साथ ही है। हम बाहर घूमने आए हैं, तुम हमें परेशान कर रहे हो। अब इस नंबर पर कॉल मत करना। सवाल- कौन सी तारीख को मुस्कान से बात की थी? जबाव- 8 मार्च को मेरी मुस्कान से बात हुई थी। सवाल- सौरभ को तुम कबसे जानते हो? जबाव- बचपन से सौरभ मेरा दोस्त है। कोर्ट में होगी मुस्कान और सौरभ की पेशी सौरभ की तरफ से केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने कहा- संजीव पाल की गवाही हुई है। वह 10वीं क्लास तक सौरभ के साथ पढ़ा था। अब केस के सारे गवाह फाइनल हो चुके हैं। दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 313 में पत्रावली पेश हो चुकी है। धारा 313 के बाद डिफेंस में डेट लगी है। इसके बाद फाइनल आर्गुमेंट होगा। इसके बाद केस में फैसला सुनाया जाएगा। धारा 313 की बहस में मुस्कान-साहिल दोनों को कोर्ट में पेशी पर बुलाया जाएगा। दोनों को फिजिकली कोर्ट में आना पड़ेगा। अभी तक दोनों को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोड़कर गवाहियां हो रही थीं। दरअसल, दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 313 (अब BNSS के तहत) आपराधिक मामलों में अभियुक्त (आरोपी) से पूछताछ करने की न्यायालय की शक्ति है। यह अदालत को गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से सीधे सवाल पूछने का मौका देती है, ताकि वह अपने खिलाफ आए सबूतों को स्पष्ट कर सके या अपना बचाव पेश कर सके। अब सौरभ हत्याकांड को पूरा समझिए... 2016 : सौरभ पहली बार मुस्कान से मिला, परिवार से बगावत की सौरभ राजपूत की जॉब मर्चेंट नेवी में थी। पोस्टिंग लंदन में थी। वह भारत आते-जाते रहते थे। ज्यादातर शिप पर विदेशों में ही रहते थे। 2016 में सौरभ मेरठ आए थे। यहीं पर पहली बार मुस्कान रस्तोगी से मुलाकात हुई। मुस्कान सौरभ के प्रोफाइल पर फिदा हो गई। दोनों घर वालों से छिपकर मिलने लगे। जब बात शादी तक पहुंची, तब परिवार का विरोध सामने आया। सौरभ के पिता मुन्नालाल, भाई राहुल और मां रेनू तैयार नहीं थे। मगर परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ कुमार ने मुस्कान से लव मैरिज कर ली। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया। सौरभ मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 8 साल की बेटी पीहू भी साथ रहती थी। 2019 : साहिल से प्यार हुआ, शादी करने की प्लानिंग की मुस्कान की कहानी के मुताबिक, इस लव स्टोरी में ट्विस्ट 2019 में आया। तब पीहू प्ले स्कूल में थी। मुस्कान बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी, क्योंकि सौरभ ज्यादातर बाहर रहते थे। स्कूल के बाहर ही पहली बार साहिल शुक्ला से मुस्कान की मुलाकात हुई। मुस्कान घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा साहिल ने उठाया। दोनों घर से बाहर मिलने लगे। दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। मुस्कान के मुताबिक, 2022 तक सब कुछ सही चल रहा था। सौरभ सालभर में 2 से 3 महीने ही मेरठ में रहता था। बाकी वक्त मुस्कान साहिल के साथ गुजारती थी। मगर अब साहिल दबाव बनाने लगा कि शादी करेंगे और साथ रहेंगे। सौरभ को तलाक दे दो। सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने चाकू घोपा 25 फरवरी, 2025 को मुस्कान का जन्मदिन था। ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ जन्मदिन मनाने मेरठ आया था। सौरभ के वापस आने के बाद साहिल परेशान रहने लगा। तय हुआ कि 4 मार्च को सौरभ को रास्ते से हटाना है। मुस्कान ने पहले पीहू को बेडरूम के बगल वाले कमरे में सुला दिया। उस रात डिनर में नशे की दवा मिला दी। सौरभ खाने के बाद जल्दी सो गया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल को फोन किया। साहिल के आने के बाद मुस्कान ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया। सौरभ की मौत होने के बाद उसकी लाश को घसीटकर बाथरूम में ले गए। मुस्कान और साहिल ने मिलकर लाश के 4 टुकड़े किए। उन्हें छिपाने के लिए बाजार से पानी भरने वाला एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम लाए। लाश के टुकड़े इसी ड्रम में भर दिए गए। लाश के साथ रातभर दोनों लॉबी में रहे मुस्कान और साहिल को पता था कि सड़ने के बाद लाश से बदबू आएगी। इसलिए लाश के ऊपर पानी डाला और सीमेंट भर दी। इसके बाद दोनों साथ में रातभर उसी लॉबी में रहे। 5 मार्च 2025 की सुबह मुस्कान ने पीहू को उठाया। पीहू को अपनी मां कविता के घर ले जाकर छोड़ दिया। फिर वापस आई और साहिल के साथ शिमला-मनाली घूमने चली गई। मुस्कान अपने साथ सौरभ का मोबाइल लेकर गई थी। वहीं से सौरभ का वॉट्सऐप चलाती रही। साहिल ने पुलिस को बताया कि शिमला के एक मंदिर में हम दोनों ने शादी की। मगर होटल, खाने-पीने और घूमने में हमारे पैसे खत्म हो रहे थे। सौरभ के बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए थे। मुस्कान उन रुपयों को निकाल नहीं पा रही थी। मां कविता के कहने पर 17 मार्च को मुस्कान साहिल के साथ मेरठ वापस लौट आई। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया। मुस्कान ने पिछले साल नवंबर में बेटी को जन्म दिया इस वक्त मुस्कान और साहिल मेरठ की जिला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 19 मार्च 2025 को जब मुस्कान गिरफ्तार हुई तब वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। 24 नवंबर 2025 को बेटी को जन्म दिया है। साहिल जेल में बागवानी के काम कर रहा है। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… ‘अखिलेश का ल्यारी राज चाहिए या धुरंधर सीएम?’, लखनऊ में लगीं होर्डिंग्स पर लिखा; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे गिनाए लखनऊ में आज रात में सड़क किनारे होर्डिंग लगा दिए गए। इन पर पूछा गया है आपको क्या चाहिए... अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर सीएम। इसमें एक तरफ पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर काला चश्मा लगाए हुए लगाई गई है। दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर कन्या पूजन करते हुए है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में आंधी से योगी के कार्यक्रम का टेंट उड़ा:आगरा में ऑटो पर गिरा मैरिज हॉल का गेट, झांसी-हाथरस में पेड़ और पोल उखड़े
    Next Article
    बरेली में 60 दुकानों- मस्जिदों को गिराया जा रहा:महिलाएं रोते हुए बोलीं- हमे बेघर किया, हमारे बच्चे कहां जाएंगे; 3 बुलडोजर चल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment