Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीले-ड्रम वाली मुस्कान को साहिल के परिवार ने बहू माना:फांसी की सजा से बचाने के लिए एक ही वकील किया

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाई मुस्कान को उसके प्रेमी साहिल का परिवार बचाने के लिए सामने आया है। हाईकोर्ट में साहिल-मुस्कान की फांसी की सजा माफ कराने के लिए एक ही वकील ने याचिका दाखिल की है। साहिल के परिवार की तरफ से किए गए वकील सुशील शुक्ला ही मुस्कान के लिए भी पैरवी करेंगे। उन्होंने दोनों की ओर से एक ही याचिका 23 अक्टूबर को दाखिल की है। इसमें पहले साहिल और उसके नीचे मुस्कान रस्तोगी का नाम लिखा है। जिस तरह साहिल के वकील ही मुस्कान के लिए हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे, उससे माना जा रहा है कि साहिल के परिवार ने मुस्कान को बहू मान लिया है। साहिल का परिवार लगातार जेल में उससे मिलने आ रहा है। साहिल का छोटा भाई दिव्यांश शुक्ला, नानी और उसके चाचा मिलने आते हैं। जबकि, हत्या के बाद 18 महीनों में मुस्कान से मिलने आज तक उसके मायके या ससुराल से कोई नहीं आया। जेल अधीक्षक बोले- साहिल के परिवार ने ही मुस्कान के लिए वकील किया मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने कहा- साहिल के परिवार ने ही मुस्कान का केस लड़ने के लिए वकील किया है। पहले मुस्कान ने जेल प्रशासन से अपने लिए वकील करने की इच्छा जताई थी। उसके लिए सरकारी वकील देने की तैयारी चल रही थी। लेकिन, बाद में उसने सरकारी वकील लेने से इनकार कर दिया। मुस्कान ने ही बताया कि साहिल के वकील ही उसका केस भी लड़ेंगे। हाईकोर्ट के सीनियर वकील सुशील शुक्ला ही दोनों का केस लड़ रहे हैं। वही दोनों की फांसी माफी के लिए हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। मुस्कान-साहिल की स्कूल से दोस्ती, शादी के बाद करीब आए मुस्कान और साहिल उर्फ मोहित की लव स्टोरी वैसे तो ब्रह्मपुरी के विवेकानंद स्कूल से शुरू हुई थी। इसी स्कूल में दोनों 8वीं तक साथ पढ़ते थे। दोनों दोस्त थे, एक-दूसरे को पसंद करते थे। इसके बाद दोनों अलग हो गए। कभी नहीं मिले। फिर मुस्कान ने सौरभ से शादी कर ली। 2019 में साहिल दोबारा मुस्कान से स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप के जरिए मिला। दोनों में दोबारा दोस्ती हुई। सौरभ विदेश में रहता था। मुस्कान मेरठ में अकेली रहती थी। सौरभ के शराब पीने के कारण मुस्कान परेशान रहती थी। इसलिए वो साहिल के ज्यादा करीब आ गई। साहिल भी मुस्कान को पाना चाहता था। इसलिए उसने उसे नशा कराना शुरू कर दिया। मुस्कान की बेटी ज्यादातर नानी के घर रहती थी। इसलिए मुस्कान बेफिक्र होकर साहिल के साथ घूमती थी। उसे अपने घर बुलाती थी। दोनों की प्रेम कहानी का पता मुस्कान के घरवालों को भी नहीं था। बाद में सौरभ को दोनों की लव स्टोरी के बारे में पता चला। केवल 9वीं तक पढ़ी है मुस्कान मुस्कान की मां कविता ने बताया कि वह केवल 9वीं तक पढ़ी है। उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। वो कुछ और ही दिमाग की लड़की थी। उसने खुद ही कह दिया था कि मुझे आगे नहीं पढ़ना है। सजा से पहले मुस्कान के माता-पिता ने पुलिस को लिखकर भी दिया था कि मुस्कान को जो चाहे सजा दें, हम उससे न तो कभी मिलेंगे। न हम उसकी सजा माफी के लिए कोई कदम उठाएंगे। मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मिलना चाहती है, लेकिन आज तक उसके मम्मी-पापा ने मिलवाया नहीं। उन्होंने मीडिया के सामने साफ कहा कि मुस्कान हमारे लिए मर चुकी है। वो उसकी छाया भी बच्ची पर नहीं पड़ने देंगे। ऐसे में मुस्कान के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपना निजी वकील हायर करने की थी। लेकिन, अब साहिल के वकील सुशील शुक्ला ही उसके केस की पैरवी करेंगे। पड़ोसियों को बताया था, साहिल मेरा भाई है मुस्कान-सौरभ जहां किराए पर रहते थे, वहीं मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी। वहां रहने वाले पड़ोसियों को भी इस हत्याकांड की जानकारी 18 मार्च, 2025 को हुई। पड़ोसियों ने बताया था कि ये लोग यहां किराए पर रहते थे। पीहू नानी के घर पर रहती थी। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। साहिल उसके घर अक्सर आता-जाता था। घर में केवल ऑनलाइन फूड डिलीवरी देने वाले लड़के आते थे। बाकी साहिल अक्सर डिब्बे और बैग लेकर मुस्कान के घर आता था। पड़ोसियों को मुस्कान ने बताया था कि साहिल उसका भाई है। घर से उसके लिए खाना लाता है। मुस्कान ने साहिल की मृत मां के नाम से स्नैपचैट अकाउंट बनाया ये तीनों मैसेज मुस्कान के हैं, जो उसने साहिल को किए थे। मेरठ पुलिस ने मुस्कान के स्नैपचैट अकाउंट से 136 मैसेज रिकवर किए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुस्कान ने साहिल की मां और बहन के फर्जी अकाउंट बनाए थे। इन अकाउंट से वह बार-बार साहिल को मैसेज भेजती थी। वह जानती थी कि साहिल तंत्र-मंत्र पर भरोसा करता है। उसने मुस्कान से कहा भी था कि वह मां की आत्मा से बात करता है। इसी का फायदा उठाकर वह साहिल की मां के फर्जी अकाउंट से उसे मैसेज करती थी। साहिल ने मुस्कान का हाथ पकड़कर सौरभ की हत्या करवाई पुलिस की जांच में सामने आया था कि साहिल सौरभ का सिर और कटे हुए हाथ लेकर अपने कमरे पर आया था। पूछताछ में मुस्कान ने पुलिस को बताया था कि उसने ही साहिल से कहा था कि तुम्हें ही सौरभ का वध करना होगा, तभी हम नई जिंदगी शुरू कर पाएंगे। साहिल ने मुस्कान के हाथों पति की हत्या कराई। साहिल ने मुस्कान को पहले सौरभ के सीने पर बैठाया। फिर उसे किचन से चाकू लाकर दिया। चाकू पकड़ने का तरीका बताया। कहा कि ये चाकू सौरभ के दिल में 3 बार घुसाओ। जब मुस्कान चाकू नहीं चला पाई तो साहिल ने उसके हाथ पकड़कर चाकू दिल में 3 बार घोंपकर हत्या करवाई। सौरभ की हत्या के बाद दोनों हिमाचल में पार्टी करते रहे साहिल-मुस्कान, सौरभ की हत्या करने के बाद शिमला, कसोल, मनाली घूमने चले गए। वहां वो 15 दिन रहे। यहां उन्होंने होली मनाई, जमकर नशा किया और पार्टियां की थीं। लौटने के बाद जब केस खुला और मुस्कान जेल गई, तो वो प्रेग्नेंट निकली थी। दोनों 5 से 17 मार्च तक हनीमून मनाते रहे। ये अलग-अलग जगहों पर होटलों में रुकते, डांस करते और अय्याशी करते रहे। फांसी की सजा सुनाते वक्त जज बोले- मुस्कान-साहिल की सोच हवसभरी 14 अक्टूबर, 2026 को जब मेरठ जिला कोर्ट में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा था- मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। अपराध के बाद दोनों का व्यवहार उनकी घिनौनी सोच और हवस को दिखाता है। अपने ही घर में पति की हत्या करना, शव के टुकड़े करना और सबूत छिपाने का तरीका समाज की अंतरात्मा को झकझोरने वाला है। मुस्कान और साहिल के सुधरने और समाज की मुख्यधारा में लौटने की संभावना नहीं है। ऐसे में उन्हें सजा में राहत देने का कोई कारण नहीं बनता। मुस्कान ने परिवारों की मर्जी के खिलाफ बचपन के प्रेमी सौरभ राजपूत से लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसका स्कूल के पुराने प्रेमी साहिल से फिर संबंध बन गया। इसी रिश्ते के चलते मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या कर दी। शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में छुपा दिया ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मथुरा में बहन की हत्या करके लाश दफनाई, हिंदू युवक से लव-मैरिज करने से नाराज था मथुरा में दूसरे धर्म के युवक से लव मैरिज करने पर भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को दफना दिया। पति ने राजस्थान से पत्नी को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। 15 दिन तक काफी कोशिश के बाद भी जब उससे सम्पर्क नहीं हो पाया तो उसने पत्नी के घरवालों से फोन करके उसके बारे में पूछा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी प्रसाद ने कांग्रेस से कौन-सी 10 सीटें मांगीं:भाजपाई बेटी की सियासी पारी कांग्रेस से शुरू कराएंगे; बिल्सी से लड़ाएंगे चुनाव
    Next Article
    तूफान 1000 किमी दूर तो यूपी का मौसम कैसे बिगड़ेगा:अचानक बढ़ेगी ठंड, पारा 8 डिग्री तक गिरेगा; अर्नब चक्रवात का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment