Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोली स्टेशन पर व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी:52 वर्षीय मृतक होर्डिंग लगाने का काम करता था, जीआरपी जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के नोली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। नोली जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जा रही 14546 जनता एक्सप्रेस के सामने अचानक एक व्यक्ति कूद गया। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान लोनी के रामबिहार निवासी भगत प्रहलाद के रूप में हुई। मृतक की पत्नी विमला ने पुलिस को बताया कि उनके पति होर्डिंग लगाने का काम करते थे। वह सुबह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका:नारी वंदन अधिनियम पास न होने पर जताया विरोध, कहा- वो महिला विरोधी हैं
    Next Article
    Explainer: पहले ईरान को धमकी, बड़ी-बड़ी बातें और फिर अचानक एकतरफा सीजफायर; जानें ट्रंप की मजबूरी है या स्ट्रैटेजी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment