Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाम हमारा याद रखना हम विनायक हैं:सेंट्रल मार्केट में धरनारत दुकानदारों के बीच पहुंचे एसपी सिटी, बोले- हम विनायक भैय्या हैं

    3 hours ago

    2

    0

    नाम हमारा याद रखना हम विनायक हैं, आप हमें विनायक भैया बोलोगे तो हमें अच्छा लगेगा। ये शब्द है मेरठ के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले के जो गुरुवार को सेंट्रल मार्केट पहुंचे। वहां 7 दिन से प्रदर्शन कर रहे महिलाओं से वार्ता की। दरअसल सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले 7 दिनों से वहां विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसमें व्यापारियों के साथ- साथ स्थानीय लोग भी अपने परिवारों के साथ बैठे हैं। गुरूवार को सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां धरना खत्म कराने के संबंध में वार्ता के लिए पहुंचे जिसके बाद एसपी सिटी ने महिलाओं से भी वार्ता की और उनसे शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील भी की। बाहरी व्यक्ति न करे माहौल खराब उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से कहा कि कोई भी किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा ही गई किसी भी बात से माहौल खराब न करें। इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति द्वारा मैसेज भेज कर किए गए किसी भी आहवान में भी ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन दोनों हर समय आपके बीच मौजूद हैं जो भी बात हो सीधे हमसे आकर संवाद करें। बाजार में लगाए नारे एसपी सिटी जब वार्ता कर जाने लगे तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने वहां छत्रपति शिवाजर महाराज की जय के नारे भी लगाए। इसके साथ ही सभी व्यापारियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात भी कही। ये है मामला 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 आवासीय भू-खंडों में चल रही आवासीय गतिविधियों को बंद कर सैट बैक करने के लिए आदेश दिया था। इसके बाद से ही वहां के व्यापारी और स्थानीय निवासी इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि निर्णय सुप्रीम कोर्ट का है जिसके चलते इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं फिर भी हम कोशिश कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समलैंगिक रिश्ते की अड़चन डाल रही महिला की हत्या:नोएडा में आरोपी गिरफ्तार, महिला के बेटे से थे रिश्ते, चाकू से किए थे कई वार
    Next Article
    ग्वालियर रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर किया समर्थन:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आगरा में महिलाओं ने जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment