Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेमराज पाठक हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार:लूट के दौरान हुई थी हत्या, अन्य आरोपियों की जानकारी के लिए पुलिस कर रही पूछताछ

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती में जनपद के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई नेमराज पाठक हत्याकांड और लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से लोनियन पुरवा लालपुर महरी निवासी गन्नू लोनिया के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसके साथी ओमप्रकाश वर्मा, निवासी लखनऊवा कोठरा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को भी मौके से पकड़ा गया। घटना का पूरा मंजर यह घटना 16 फरवरी की रात हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भजोरेपुरवा गांव में हुई थी। 50 वर्षीय किसान नेमराज पाठक अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनके पुत्र सुनील पाठक और बहू लक्ष्मी कमरे के अंदर थे। उसी दौरान चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर नेमराज की नींद खुल गई और विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बेटे सुनील ने कमरे का दरवाजा खोला, तो बाहर खड़े बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बहू लक्ष्मी ने बताया कि डर के कारण वह बेड के नीचे छिप गईं। बदमाश घर से लगभग दो हजार रुपये नकद और कुछ जेवर लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का बैकग्राउंड ग्रामीणों के अनुसार, लगभग पांच साल पहले नेमराज का बड़ा बेटा सुशील पाठक लापता हो गया था और उनकी पत्नी आशा बहू का भी निधन हो चुका है। दो साल पहले ही छोटे बेटे सुनील की शादी हुई थी। नेमराज पाठक छह बीघा खेती के सहारे गांव के बाहर बने घर में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री एके शर्मा ने मिर्जापुर में किया योजनाओं का लोकार्पण:2 करोड़ की परियोजनाओं से आस्था और विकास को बढ़ावा
    Next Article
    दिल्ली जामा मस्जिद की वीआईपी इफ्तार पर मौलाना का बयान:कारी इसहाक गोरा बोले-मस्जिदें रसूखदारों की महफिल नहीं, गरीब और जरूरतमंद रोजेदार इफ्तार का हकदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment