Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन अभियान, ज्ञानपुर ब्लॉक से महिलाओं ने निकाला:मझवा विधायक सुष्मिता मौर्य और महिला आयोग सदस्य गीता बिंद रहीं मौजूद

    11 hours ago

    2

    0

    ज्ञानपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में एक महिला पदयात्रा और विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 'सशक्त नारी सशक्त भारत' पैदल मार्च के रूप में यह कार्यक्रम ज्ञानपुर ब्लॉक में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मझवा विधानसभा की विधायक सुष्मिता मौर्य थीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद और महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रानीका जायसवाल भी मौजूद रहीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने मातृशक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने भी अपने विचार साझा किए और उपस्थित लोगों में उत्साह भरा। कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन पूनम मौर्या ने कुशलतापूर्वक किया। देखें 3 तस्वीरें… इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, गोवर्धन राय, अर्चना पटेल, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला मंत्री सरिता बिंद, विमल मिश्रा, नागेंद्र नाथ मिश्रा, नवीन बृजेश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, संजू सरोज, जिला पंचायत सदस्य श्याम कुमारी मौर्या, मंडल अध्यक्ष स्वरूप बिन्द, नीलम दुबे, सुषमा मालवीय, रीता सिंह, वंदना मौर्य और नीतू रावत सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग सख्त:सभी स्कूल वाहनों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
    Next Article
    देवरिया में नहर में गिरने से युवक की मौत:बाइक अनियंत्रित होने से हादसा, बच्ची सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment