Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में धुत युवती ने टोल के बैरिकेड उखाड़ फेकें;VIDEO:झांसी में बोली- मोबाइल चोरी हुआ, कैमरे दिखाओ, एक घंटे तक ड्रामा किया

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में एक टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवती ने जमकर ड्रामा किया। कार से उतरकर एक-एक करके सारे बैरिकेड उखाड़कर फेंक दिए। जब उसे टोलकर्मी रोकने आए तो गालियां देकर बात करने लगी। आरोप लगाया कि उसका टोल प्लाजा पर मोबाइल चोरी किया गया। सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखाए गए। इसलिए हंगामा करना पड़ा। हंगामा बढ़ता देखकर टोलकर्मियों ने डायल 100 पर कॉल लगाकर पुलिस को बुला लिया। घटना शुक्रवार की है। घटना का वीडियो आज वायरल हो रहा है। पूरा मामला सकरार थाना क्षेत्र के झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा का है। नौगांव में कार्यक्रम करके लौट रही थीं लुहारी टोल प्लाजा के मैनेजर सौरव पंवार ने बताया- एक कार मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रही थी। कार में 3-4 युवतियां और 2 युवक थे। सभी नौगांव में कार्यक्रम करके झांसी लौट रही थी। जब कार टोल प्लाजा पर आई तो रुक गई। थोड़ी देर बाद कार में से एक युवती उतरी और कहने लगी कि यहां मोबाइल चोरी हो गया। वो ड्रिंक किए थे। उसने टोल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक-एक करके सारे बैरिकेड उखाड़कर फेंक दिए और गालियां देने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस आ गई। झांसी से युवती के अन्य साथी आ गए। बाद में उन्होंने गलती मानी कि मोबाइल टोल पर नहीं गिरा। गलती मानकर वे चले गए। अभी हमने लिखित शिकायत नहीं की। अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। बताया जा रहा है कि युवती नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके की रहने वाली है। अब वीडियो में पढ़िए…क्या बोली युवती टोलकर्मी- ये तोड़फोड़ कर रही है, तुम वीडियो बनाओ। युवती- बनाओ वीडियो, पहले ये बताओ कि किसने मेरा फोन चोरी किया है। टोलकर्मी- कहां से चोरी हुआ फोन तुम्हारा। युवती- इधर से ही चोरी हुआ है। टोलकर्मी- यहां चोर रहते हैं क्या? युवती- मुझे क्या पता कि यहां चोर रहते हैं या शरीफ। युवती- कैमरे चेक कराओ पहले, फिर मुझसे बोलना। टोलकर्मी- ये बैरिकेड क्यों तोड़ रही हो? युवती- क्याें नहीं तोड़ू, तुमने कैमरे दिखाए क्या मुझे? टोलकर्मी- ऊपर जाकर कैमरे देख लो, यहां थोड़ी कैमरे लगे हैं। युवती- तुमने मुझे कैमरा दिखाए क्या? टोलकर्मी- वेबजह तोड़फोड़ कर रही हो। पुलिस बुलाओ। युवती- मैं किसी से डरती नहीं हूं, पुलिस को बुला लो। अभी कोई तहरीर नहीं मिली सकरार थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया- मोबाइल को लेकर टोल प्लाजा पर विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों को आपस में निपटारा हो गया। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ---------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए:परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी
    Next Article
    REEL बनाते समय गोली चली, 12वीं के स्टूडेंट की मौत:लखीमपुर में खुद तमंचे में बुलेट लोड कर रहा था; परिजन बोले- बेटे की हत्या हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment