Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशीली दवा देकर विवाहिता से पति-नंदोई ने किया गैंगरेप:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में एक नवविवाहिता के साथ पति और नंदोई द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को नशीली दवा देकर वारदात को अंजाम देने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके बहनोई (नंदोई) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 19 फरवरी 2026 को बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति ने विवाहिता को नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 6 मार्च को पति और नंदोई उसे बहला-फुसलाकर अल्मोड़ा ले गए। जहां एक होटल में दोनों ने नशीली गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का खुलासा 3 अप्रैल को हुआ। जब मायके पक्ष को पूरी जानकारी मिली। परिजन तुरंत ससुराल पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ वापस ले आए। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया- तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना परमिशन एसडीएम का वीडियो पोस्ट करने पर FIR:ऐसा कल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई, अफसर के ड्राइवर ने की थी शिकायत
    Next Article
    सहारनपुर पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई:662 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.32 करोड़ रुपए कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment