Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट री-एग्जाम सेंटर से सीसीटीवी कैमरे चोरी:महू में दो गिरफ्तार, पुलिस पूछ रही मकसद; दिल्ली-भोपाल और एनटीए को भेजी जानकारी

    16 hours ago

    2

    0

    महू में नीट यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के सेंटर से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए। ये कैमरे मेन गेट और कॉमर्स बिल्डिंग स्थित एग्जाम रूम में लगे थे। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए। 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए महू के भेरूलाल पाटीदार गर्वमेंट पीजी कॉलेज में दो एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। पिछले पेपर लीक को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन पहले ही यहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए कैमरे लगवाए थे। इनमें से दो कैमरे 19 जून की शाम करीब 6 बजे चोरी कर लिए गए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण ओझा ने शनिवार सुबह बड़गोंदा थाने में लिखित शिकायत की। नीट की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। चोरों ने कैमरे तोड़कर फेंके पुलिस की एक टीम कॉलेज पहुंची और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें चोरी का वीडियो मिल गया। इसके आधार पर गवली पलासिया के रहने वाले हिमांशु वर्मा (19) और विनय शर्मा (20) को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद कैमरे तोड़कर कॉलेज के पीछे वाले मैदान में फेंक दिए थे। उनकी निशानदेही पर दोनों कैमरे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि परीक्षा से ठीक दो दिन पहले कैमरे चुराने के पीछे इन युवकों का असली मकसद क्या था? चौकीदार की लापरवाही की भी जांच प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण ओझा ने कहा- कैमरे चोरी होने की जानकारी तुरंत दिल्ली, भोपाल और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दे दी थी। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की लापरवाही को लेकर भी अंदरूनी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा- सेंटर पर तुरंत नए कैमरे लगाकर व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। जैमर, मेटल डिटेक्टर और एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ये खबर भी पढ़ें… नीट स्टूडेंट ने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। उसे गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेडी इंजीनियर के पिता बोले- बेटी शराब नहीं पीती थी:अंतिम संस्कार के बाद मसूरी पहुंचे, दामाद पर हत्या का शक जताया
    Next Article
    मोदी बोले-बंगाल को PAK का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई:मजहबी एजेंडा चलाया गया, घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया; अब कानून का राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment