Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूतन ठाकुर की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर:पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी देवरिया में दर्ज है केस

    3 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। नूतन ठाकुर के खिलाफ गत वर्ष देवरिया के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी तथा अपराधिक षडयंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ज़मानत अर्जी पर न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सुनवाई की। याची के अधिवक्ता का कहना था कि मामला 1999 का है जब अमिताभ ठाकुर देवरिया में एस पी के पद पर तैनात थे। नूतन देवी के नाम से ज़मीन का आवंटन हुआ था। इसकी प्राथमिकी पूरे 26 साल बाद 2025 में दर्ज़ कराई गई। अधिवक्ता का कहना था कि प्राथमिकी दूषित इरादे से दर्ज़ कराई गई है। शिकायकर्ता 2021 से ही लगातार शिकायतें दर्ज़ करा रहा मगर उसने कभी आवंटन रद्द कराने का प्रयास नहीं किया। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह:प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचे; 98 में से 96 पंपों पर सामान्य वितरण
    Next Article
    मां के श्रृंगार बाद हुई मंगला आरती:घर-घर कन्या पूजन, चैत्र नवरात्रि का समापन, आगरा में होंगे भंडारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment