Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए आज कर सकते हैं नामांकन:CM के हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा; मंत्री, विधायक, MLC को भगाया

    8 hours ago

    1

    0

    बिहार के CM नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। विधानसभा में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा का NR (नॉमिनेशन रिसीप्ट) कटा है। नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे। इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोर्ट के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। इधर, बुधवार शाम 6 बजे से CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। खबर से जुड़े हाईलाइट्स CM हाउस के बाहर से आई कुछ तस्वीरें… इधर, राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा है। पार्टी ने अब तक उनके नाम का भी खंडन नहीं किया है। कल पार्टी मीटिंग के बाद नेताओं ने भी यही कहा था निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए। बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Israel-Iran War | महायुद्ध का छठा दिन! ईरान का इजराइल पर भीषण मिसाइल हमला, हिंद महासागर से लेकर तुर्किये तक दहला इलाका
    Next Article
    हिमाचल से अनुराग शर्मा कांग्रेस के राज्यसभा कैंडिडेट:CM की मौजूदगी में आज भरेंगे नामांकन, इंदू गोस्वामी की जगह लेंगे, पार्टी ने खेला 'कांगड़ा कार्ड'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment