Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदग्राम में पुलिस ने बचाई युवक की जान:घरेलू विवाद के बाद सुसाइड करने जा रहा था, अस्पताल में भर्ती

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र की नई बस्ती में शुक्रवार देर शाम एक घरेलू विवाद के बाद गंभीर घटना सामने आई। मोनू नामक युवक ने अपने कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया था। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने बिना समय गंवाए लोहे के गेट को हथौड़ों की मदद से तोड़ दिया। अंदर पहुंचने पर मोनू को फंदे से लटका पाया गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। मोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में वह बेहोश था, जिस पर पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए उसे सीपीआर दी। सीपीआर के बाद उसकी सांसें फिर से चलने लगीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। पुलिस की तत्परता और समय पर मिले उपचार से मोनू की जान बच गई। फिलहाल, मोनू खतरे से बाहर बताया जा रहा है और उसका इलाज जारी है। पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईपीएस-95 पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:कम पेंशन और ईपीएफओ की उदासीनता के खिलाफ ज्ञापन दिया
    Next Article
    महोली में सुशासन और भयमुक्त माहौल सबसे बड़ी उपलब्धि:भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी बोले- काम का मूल्यांकन जनता करती है, चीनी मिल चालू कराने का सपना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment