Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नींव की खुदाई के दौरान बगल का मकान ढहा:प्रयागराज में 2 मजदूर घायल, SDRF-पुलिस मौके पर

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के साउथ मलाका में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक प्लॉट पर न्यू खुदाई के बाद पिलर बांधने का काम चल रहा था और इसी दौरान बगल के मकान का एक हिस्सा ढह गया। इसके नीचे दबने से विनोद कुमार और शारदा नाम के दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना के दौरान कुल 9 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से साथ सकुशल बाहर निकल आए। मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यहां नई इमारत के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का काम चल रहा था और पिलर बांधे जा रहे थे। उसी दौरान पास का मकान भरभराकर गिर गया। 9 मजदूर कर रहे थे काम घटना के समय नींव की खुदाई में कुल 9 मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी में एक मजदूर के दबे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में सभी मजदूरों का पता चल गया। 2 मजदूर घायल हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। दोनों की पहचान विनोद (40 वर्ष), शारदा (35 वर्ष) के रुप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह है कि किसी मजदूर के मलबे में दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और SDRF ने की जांच घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे की जांच की। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी के दबे होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी मनीष कुमार सैंडिल लेने बताया कि घटना में दो मजदूर मलबे के नीचे दबे थे जिन्हें निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। अन्य सभी मजदूर सुरक्षित हैं। बगल में स्थित जिस मकान का एक हिस्सा ढहा, वह प्रकाश केसरवानी का बताया जा रहा है जो कपड़ों की दुकान चलाते हैं। जिस प्लॉट पर पिलर बांधने का काम चल रहा था, वह दारागंज के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूजा पाल बोलीं- योगी धुरंधर मुख्यमंत्री:अतीक सपा का फाइनेंसर था; पूर्व IPS का दावा- जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़ा था
    Next Article
    कानपुर देहात में टीबी उन्मूलन अभियान शुरू:जिलाधिकारी ने 100 दिवसीय विशेष अभियान को हरी झंडी दिखाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment