Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे

    4 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा- बीजेपी सांसद का बयान आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। नवीन पटनायक ने कहा- मैं उस समय करीब 13 साल का था और मुझे याद है कि चीनी हमले को लेकर बिजू बाबू कितने गुस्से में थे। उन्होंने उसे रोकने के लिए क्या-क्या किया। दरअसल, 27 मार्च को निशिकांत ने दावा किया था कि 1962 में चीन से युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, तत्कालीन PM जवाहरलाल नेहरू, अमेरिका और CIA (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के बीच कड़ी थे। BJD सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया बीजद ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया। कार्यवाही शुरू होते ही सस्मित पात्रा ने कहा- निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल का स्तर गिर गया है और ऐसी टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे पहले 28 मार्च को सस्मित पात्रा ने निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति से इस्तीफा दिया था। बीजद के अन्य सांसदों ने भी बयान की कड़ी निंदा की। निशिकांत ने कहा था- अमेरिका के पैसे से भारत 1962 में चीन से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दावा किया कि नेहरू ने 1962 का चीन युद्ध अमेरिकी पैसे और CIA एजेंटों की मदद से लड़ा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका सरकार, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे। दूबे ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहरू के दो पत्र जारी किए, जिनमें अधिकारियों, खासतौर पर अमेरिकी राजदूत को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा- 1963-64 में अमेरिका के कहने पर नंदा देवी पर एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया गया, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ओडिशा का चारबतिया एयरबेस, जिसमें बीजू पटनायक की भूमिका थी, U-2 जासूसी विमानों के लिए बनाया गया था और 1963 से 1979 तक अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63, 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी और एविएटर थे और 1947 में इंडोनेशियाई सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान जैसे मिशनों के लिए जाने जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। निधन के बाद 1997 में उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजद की स्थापना की। उन्होंने 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। ------------------------------- रुपया गिरने पर लोकसभा में हंगामा; सीतारमण बोलीं- इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड से बैंकिंग क्षेत्र में सुधार आया वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड (IBC) देश के बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने में प्रमुख और अत्यंत महत्वपूर्ण फैक्टर रही है, जिसमें नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की वसूली भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर... वेनेजुएला के बाद ईरान को किया धुआं-धुआं, अब कर दिया खुला ऐलान, कहा- इस देश का अंत तय; शुरू करेंगे हमला?
    Next Article
    लोकसभा में नक्सलवाद से मुक्ति पर चर्चा जारी:महुआ बोलीं- आज देश राइटविंग आतंकवाद से त्रस्त; इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment