Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्र के अंतिम दिन घरों होगा कन्या पूजन:रामनवमी पर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के बाद कन्या पूजन की तैयारी

    6 hours ago

    1

    0

    शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर घर-घर कन्या पूजन किया जाएगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद श्रद्धालु कन्या पूजन के साथ जाएगा । छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर घर बुलाया जाएगा और विधि-विधान से उनका पूजन किया जाएगा। कन्या पूजन के लिए घरों में हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद तैयार किया जाएगा। कन्याओं को घर बुलाकर सबसे पहले उनके पैर धोए जाएंगे। इसके बाद माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालु कन्याओं को आसन पर बैठाकर भोजन कराएंगे और मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करेंगे। भोजन कराने के बाद कन्याओं को दक्षिणा, फल और उपहार भी दिए जाएंगे। कन्याओं में देखते हैं मां दुर्गा का स्वरूप नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी परंपरा के तहत अष्टमी और नवमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में कन्या पूजन करते हैं। कई परिवारों में कन्याओं के साथ छोटे बालक को भी भैरव स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है। घर-घर में दिखेगी त्योहार की रौनक रामनवमी पर कन्या पूजन को लेकर घरों में उत्साह रहेगा। परिवार के सदस्य मिलकर प्रसाद तैयार करेंगे और कन्याओं को आमंत्रित करेंगे। कई घरों में कन्याओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां भी की जाएंगी। कन्याओं को भोजन कराने के बाद परिवार के सदस्य उनका आशीर्वाद लेंगे। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाली मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का समापन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेसबुक-व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कमाई का लालच देकर ठगी:बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला पकड़ा गया, 13 राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं
    Next Article
    महाष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति:माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए; क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment