Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी के दर्शन:उन्नाव के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, सुबह से लाइनें, गूंजे जयकारे

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शुक्रवार को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में लगे रहे। मां ब्रम्हचारिणी के स्वरूप के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने मां ब्रम्हचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि इससे ऐच्छिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई भक्तों ने उपवास रखकर और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके मां को प्रसन्न किया। नगर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। इनमें कंचननगर स्थित कंचना माई मंदिर, पोनी रोड स्थित मां झंडेश्वरी देवी मंदिर, महेश मार्ग स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर और गांधीनगर स्थित काली मंदिर प्रमुख थे। राजधानी मार्ग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु तड़के से ही लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन कर रहे थे। भक्तों ने फूल और मिठाई से सजी डलियों में प्रसाद लाकर मां को भोग लगाया। इसके साथ ही मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रार्थना की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। नवरात्रि के अवसर पर नगर के कई मंदिरों को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों के मुख्य द्वारों पर रंग-बिरंगी झालरें लगाई गई थीं, और परिसर में टिमटिमाती रोशनी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थी। लाउडस्पीकर पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। गंगा घाट पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपने पर्स और मोबाइल सुरक्षित रखने की अपील की। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा समय-समय पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4500 करोड़ के विकास कार्यों पर लगेगी मुहर:IT सिटी-मोहन रोड के लिए 1000 करोड़ मिलेंगे, LDA की बोर्ड बैठक आज
    Next Article
    कुशीनगर में 20-21 मार्च को बारिश व तेज हवाओं की:खेती और सेहत पर असर संभव, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment