Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि पर सख्ती, अकबरपुर में एसपी का पैदल गश्त:कानून-व्यवस्था का जायजा लिया, प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 27 मार्च 2026। नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार रात थाना अकबरपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान एसपी ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया। एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित गश्त जारी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसी दौरान, एसपी ने अकबरपुर में लगी प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकन्दरा, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें या डायल 112 पर संपर्क करें। उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा बनाए रखने में जनता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 युवाओं से विदेश नौकरी के नाम पर ठगी:अंबेडकरनगर में आजमगढ़-जौनपुर के 5 जालसाजों ने 11.75 लाख रुपये हड़पे
    Next Article
    सोशल मीडिया पर दोस्ती करते, मिलने के बहाने लूट:लखनऊ में डेटिंग ऐप गैंग एक्टिव, लूट की 3 वारदातों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment