Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में फेयरवेल 2026 का आयोजन:बी.कॉम अंतिम वर्ष की छात्राओं को दी गई विदाई

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नवयुग कन्या महाविद्यालय के बी.कॉम विभाग में शुक्रवार को फेयरवेल 2026 का आयोजन किया गया , जहां अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को यादगार अंदाज में विदाई दी गई। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. मंजुला उपाध्याय समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झड़ी लगा दी। समूह नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय डांस और एकल प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। गेम्स ने माहौल को और भी रोचक बना दिया बीच-बीच में पिक एंड परफॉर्म और पेपर डांस जैसे गेम्स ने माहौल को और भी रोचक बना दिया। छात्रों और शिक्षकों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा बनी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही। तीन चरणों—रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्न-उत्तर दौर—में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। अंत में भावना यादव को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। आयुषी चौरसिया प्रथम रनर-अप और महिमा द्वितीय रनर-अप रहीं। अनुष्का त्रिवेदी को मिस ग्लैमरस का मिला खिताब इसके अलावा खुशी को मिस क्यूटी और अनुष्का त्रिवेदी को मिस ग्लैमरस का खिताब दिया गया। विजेताओं के नाम घोषित होते ही हॉल तालियों से गूंज उठा।कार्यक्रम का समापन हंसी और भावुक पलों के बीच हुआ। विदाई के इस खास मौके ने छात्रों को यादों का ऐसा खजाना दे दिया, जिसे वे लंबे समय तक संजोकर रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:नकदी और मोबाइल बरामद, सरगना सहित एक फरार
    Next Article
    कन्नौज में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला:महिला आरक्षण बिल विरोधियों के खिलाफ नारेबाजी, मंत्री भी रहीं मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment