Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित:61 छात्राओं को मेडल, नेहा कुमारी को 'नवयुग रत्न' सम्मान

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में सत्र 2025-26 का वार्षिक समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मंजुला उपाध्याय ने की, जबकि प्रबंधक विजय दयाल के संरक्षण में यह आयोजन संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बीए सेमेस्टर-4 की छात्रा मुस्कान मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।प्राचार्या मंजुला उपाध्याय ने सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। छात्राओं के प्रयासों की सराहना की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने शिक्षकों और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा होना चाहिए। 61 छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर कुल 61 छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें 40 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल थे। बीए की छात्रा नेहा कुमारी को उनके समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘नवयुग रत्न पुरस्कार’ से नवाजा गया।अस्मिता अवस्थी ने सर्वाधिक तीन मेडल जीते, जबकि आयुषी शुक्ला को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक मिला। रिया यादव, श्रद्धा और ऋतिका शर्मा सहित अन्य कई छात्राओं को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज के तीन शिक्षकों को ‘रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नृत्य, काव्य पाठ और गरबा जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता सिंह ने किया, जबकि अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता कोटवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भातखण्डे विश्वविद्यालय में शास्त्रीय गायन कार्यशाला:पंडित साजन मिश्रा 4 दिन तक दे रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट से दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त:भाई को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप, साक्ष्य नहीं पेश कर पाई पुलिस-पीड़िता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment