Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवयुग पब्लिक स्कूल में रोबोफेस्ट 2026 का आयोजन:छात्रों ने 'विकसित भारत के लिए नवाचार' थीम पर दिखाए मॉडल

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के नवयुग पब्लिक स्कूल, आलमबाग में रोबोफेस्ट 2026 का आयोजन किया गया।यह आयोजन 'विकसित भारत के लिए नवाचार' थीम पर आधारित था।इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय श्रम आयुक्त निशांक पी. चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगतिशील सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा नवप्रवर्तक ही विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। यह आयोजन विद्यालय के निदेशक हेमंत दयाल और संरक्षिका सुश्री गीता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. अनुप्रिया दयाल ने छात्रों को किताबों से आगे बढ़कर सोचने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने छात्रों के वैज्ञानिक कौशल की सराहना की इस अवसर पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के स्कॉलर वरीश प्रताप सिंह, सिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रागिनी गुलाटी, एक्सेलिया से मीनू श्रीवास्तव और सुनील गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी समझ और प्रस्तुतीकरण कौशल की सराहना की। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी को सराहा। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण उन्नत मिसाइल रडार प्रोजेक्ट था, जिसने आधुनिक रक्षा तकनीक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से ही छात्रों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों ने भी आत्मविश्वास के साथ अपने रोबोटिक्स मॉडल प्रस्तुत किए, जो शुरुआती स्तर से ही नवाचार की मजबूत नींव को दर्शाता है। यह तकनीक प्रस्तुतीकरण का बेहतरीन संयोजन प्रत्येक प्रोजेक्ट के साथ क्यूआर कोड जोड़े गए थे, जिन्हें स्कैन करके आगंतुक डिजिटल जानकारी प्राप्त कर सकते थे। यह तकनीक और प्रस्तुतीकरण का एक बेहतरीन संयोजन था। आयोजन की सफलता में शिक्षिकाओं रुखसार और रविशा का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों की रचनात्मकता सामने आई।रोबोफेस्ट 2026 विद्यालय के वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और तकनीकी रूप से सक्षम भविष्य के नेतृत्वकर्ता तैयार करने के संकल्प का एक सशक्त उदाहरण बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'नारी से नारायणी' पर राज्य स्तरीय सम्मेलन:राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका पर चर्चा, नारी शक्ति का प्रतीक
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के साथ वैलेंटाइन मनाएगा मिहिर, नोइना को दिया धोखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment