Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'न्यूड होकर तंत्र क्रिया करो, इससे हमने दौलत बनाई':कानपुर में महिला बोली- ज्वेलर पति-ससुर ने जबरन कपड़े उतारे और पूजा में बिठाया

    7 hours ago

    2

    0

    ‘शादी के बाद पता चला कि ससुराल वाले तंत्र-मंत्र करते हैं। पूजा के समय सभी नग्न अवस्था में रहते हैं। मुझे भी नग्न अवस्था में पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। कहने लगे कि तंत्र से ही उन्होंने दौलत बनाई है। मैंने कहा-सास-ससुर के सामने नग्न अवस्था में जाना पाप है। इसके बावजूद पति और ससुर ने जबरन मेरे सारे कपड़े उतार दिए और पूजा में बैठा दिया।’ यह कहना है कानपुर की एक महिला का, जिसने 30 मार्च को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से ससुराल वालों की शिकायत की। उन्होंने अफसरों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दिन महिला ने पति, बाबा ससुर, ससुर, सास और देवर के खिलाफ सिविल लाइंस महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 25 साल की महिला की शादी दो साल पहले ज्वेलरी कारोबारी कौतुक मिश्रा से हुई थी। महिला के मुताबिक, उसके परिवार ने शादी में 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दहेज में फॉर्च्यूनर कार और सोने-चांदी के जेवरात दिए गए थे। दैनिक भास्कर ने मामले में महिला के ससुराल वालों का पक्ष जानने के लिए फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। अब महिला की जुबानी, पूरा मामला जानिए महिला ने बताया- मेरी शादी 6 मार्च 2024 को पांडु नगर के रहने वाले ज्वेलरी कारोबारी कौतुक मिश्रा से हुई। मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार और रिश्तेदारों से मदद लेकर शादी में 5 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके साथ ही दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए थे। इसके बावजूद मेरे बाबा ससुर राजेन्द्र मिश्रा, ससुर विनीत, सास रश्मि, पति कौतुक और देवर सचेत इससे खुश नहीं थे। शादी के बाद जब मैं ससुराल आई तो ससुराल वाले ताने देने लगे। कहते थे कि उन्होंने 2 किलो सोना और 2 करोड़ रुपए नकद मांगे थे, लेकिन मेरे घरवालों ने नहीं दिया। वे मुझ पर मायके से एक किलो सोना, महंगा फर्नीचर और एक मकान लाने का दबाव भी बनाते थे। चौथी के दिन मेरे घरवाले आए और मैं उनके साथ मायके चली गई। उसी दिन मुझे पता चला कि मेरे सास-ससुर सहित पूरा परिवार तंत्र-मंत्र करता है। मुझे भी पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया, जिससे मैं घबरा गई। ‘ससुरालवालों ने मुझसे कहा कि दौलत तांत्रिक पूजा से हासिल की’ महिला ने कहा- मैंने मना कर दिया और कहा कि सास-ससुर के सामने नग्न अवस्था में जाना पाप है। इस पर ससुराल वालों ने कहा कि उन्होंने इतनी दौलत और शोहरत इसी तांत्रिक पूजा से हासिल की है। इसके बाद पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार दिए। मैं रोने लगी तो सास ने मुझे चप्पलों से मारा और कहा कि इसके ऊपर साया है। मेरे ससुराल वालों ने किसी भी तरह की दया नहीं दिखाई। जब मैं कमरे की ओर भागने लगी तो पति और ससुर विनीत मिश्रा जबरन मेरे कमरे में घुस आए। पति ने मुझे ससुर के साथ कमरे में बंद कर दिया। ससुर ने मेरे शरीर पर राख लगाई और कहा कि इससे मैं उनके घर की हर बात मानने लगूंगी, नहीं तो तंत्र-मंत्र से मुझे पागल कर देंगे। मेरे साथ इतनी हैवानियत हुई कि मैं उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। मेरे चीखने-चिल्लाने पर भी पति ने मेरी कोई मदद नहीं की। ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर ज़्यादा रोई या शोर मचाया तो मुझे और मेरे परिवार को तंत्र-मंत्र से नुकसान पहुंचा देंगे। मैं रोती रही और मुझे जबरन नग्न अवस्था में घंटों पूजा में बैठाया गया। इसके बाद मैंने ससुराल वालों से कहा कि मैं मायके जाकर सब बता दूंगी। इसके बाद पति मुझे घुमाने के बहाने पहले कोलकाता ले गया और फिर वहां से बाली (इंडोनेशिया) ले गया, जहां मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। ‘ससुरालवालों ने कई बार मेरी हत्या करने की कोशिश की’ महिला का कहना है- ससुराल वालों की हरकतों से मैं पूरी तरह परेशान हो गई। वापस मायके आने के बाद मैंने पूरी बात अपने माता-पिता को बता दी। जब मेरे माता-पिता ने इस बारे में ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने तंत्र-मंत्र न करने की बात कही। इसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि अगर मुझे इस तंत्र-मंत्र से बचना है तो स्वरूप नगर में एक मकान और एक किलो सोना दहेज में देना होगा, तभी मुझे छोड़ा जाएगा। नहीं तो तंत्र-मंत्र के जरिए मेरी जान ले लेने की धमकी दी गई। मेरा आरोप है कि ससुराल वालों ने कई बार मेरी हत्या करने की कोशिश भी की। रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर मायके वालों ने उसे घर बुला लिया। जब भाई लेने आया तो उसे सिर्फ दो कपड़ों में ही विदा किया गया और कोई भी जेवर साथ ले जाने नहीं दिया गया। इसके बाद वह अपने पिता के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। -------------------- यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 हजार PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन:पाइप लाइन कनेक्शन के लिए आ रहे आवेदन
    Next Article
    गोंडा में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत, बच्चों का स्वागत:स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली, लगे शिक्षा के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment