Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NET/JRF कोचिंग में 1595 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया:DDU में चल रही क्लासेज, एक्सपर्ट्स देंगे बेहतर गाइडेंस

    1 hour ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से जून में होने वाली यूजीसी नेट/जेआरएफ की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेज शुरू कर गई है। जिसमें 1595 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है और लाभ उठा रहे हैं। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के इक्विटी इनिशिएटिव के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्थापित नेट लर्निंग सेंटर्स के माध्यम से ये क्लासेज शुरू हुई हैं जो लगभग डेढ़ महीने तक चलेंगी। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में फिजिक्स, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिटिक स्टडीज, बॉटनी, बायोटेक्नोलॉजी, सोशियोलॉजी , फिजिकल एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, फाइन आर्ट्स एंड म्यूजिक, कॉमर्स, हिंदी, इंग्लिश,एजुकेशन सहित अन्य विभागों के स्टूडेंट्स शामिल हैं। केंद्र से मिला 67 लाख इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से पीएम-उषा के तहत पिछले और इस साल में मिलाकर लगभग 67 लाख रुपये की रकम दी जा चुकी है। सरकार की यह पहल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में सफलता के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है। एक्सपर्ट्स लेंगे स्पेशल क्लास कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों और अनुभवी शिक्षकों की ओर से विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन, प्रश्नों के विश्लेषण और उत्तर लेखन की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर रिजल्ट में 300 से अधिक स्टूडेंट्स सफल होते पहले विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कोचिंग कक्षाओं के परिणामस्वरूप यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने यूजीसी और सीएसआईआर नेट/जेआरएफ पास किया है। प्रत्येक नेट/जेआरएफ परिणाम में लगभग 300 से अधिक विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर चुके है। यह पहल अत्यंत प्रभावशाली- कुलपति कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल को अत्यंत प्रभावी बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूजीसी और सीएसआईआर-नेट जेआरएफ जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और समर्पण के साथ इन कोचिंग कक्षाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसडब्लू प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार नेट कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक प्रक्रियाएं तीव्र गति से पूरी की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    “काशी बदली, अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी है”:भजन पर झूम उठा कानपुर, अनूप जलोटा ने खेरेपति मन्दिर के शताब्दी समारोह में बांधा भक्ति का समां
    Next Article
    Assembly Election Result 2026 Live Updates: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज, जानें पल-पल के अपडेट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment