Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NHM हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ नंबर-1:75 जिलों और 18 मंडलों में अव्वल, स्वास्थ्य सेवाओं में बना प्रदेश का मॉडल

    10 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की मई-2026 की हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं लखनऊ प्रदेश के 18 मंडलों में पहले स्थान पर आया है। इस उपलब्धि को स्वास्थ्य विभाग ने टीमवर्क, बेहतर निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम बताया है। गुरुवार को NHM की ओर से हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड जारी की गई। इसमें लखनऊ को 0.75 समेकित स्कोर मिला है। खास बात यह है कि मार्च-2026 में लखनऊ की रैंक 16वीं थी। इसके बाद लगातार सुधार हुआ। अप्रैल में जिला सीधे पहले स्थान पर पहुंच गया। मई में भी लखनऊ ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा। यह प्रदेश में सबसे बड़ा रैंक सुधार माना जा रहा है। प्रभावी निगरानी से मिली सफलता लखनऊ मंडल ने 0.66 समेकित स्कोर के साथ प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पहला स्थान हासिल किया। यह मंडल स्तर पर नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी निगरानी का नतीजा है। लखनऊ ने कई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं में भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण (बीसीजी, पेंटावेलेंट और खसरा) और परिवार नियोजन कार्यक्रम में अस्थायी और स्थायी साधनों को अपनाने के मामले में जिला पूरे प्रदेश में सबसे आगे रहा। परिवार नियोजन के रिवर्सिबल मेथड अपनाने वाले पात्र दंपतियों की संख्या में पिछले महीने की तुलना में 425.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जो प्रदेश में सबसे अधिक है। ब्लॉक स्तर पर भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। बख्शी का तालाब, माल और मोहनलालगंज सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक रहे। वहीं लखनऊ नगर, मलिहाबाद और गोसाईगंज ने पिछले महीने की तुलना में सबसे अधिक सुधार किया। खास बात यह रही कि जिले के किसी भी ब्लॉक की रैंकिंग में गिरावट नहीं आई। टीम वर्क से मिली कामयाबी अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ.जीपी गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि पूरी स्वास्थ्य टीम के सामूहिक प्रयास, नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने इसका श्रेय मंडलीय स्वास्थ्य टीम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सा अधीक्षकों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों, आशा, एएनएम और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी टीम भावना और बेहतर कार्यशैली के साथ लखनऊ स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश का नेतृत्व करता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर बंधुआ फैक्ट्री कांड पर यूपी सरकार को NHRC का नोटिस; मुख्य सचिव-DGP से दो हफ्ते में मांगा जवाब
    Next Article
    लखनऊ CMO कार्यालय में पोस्टर से मचा बवाल:डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment