Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस की मरियाना बोलीं- शिव को समझने काशी आई हूं:महाशिवरात्रि पर 5km लाइन, बाबा का दूल्हे जैसा श्रृंगार

    6 hours ago

    1

    0

    काशी में महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार किया गया। सुबह 2:15 बजे मंगला आरती हुई। बाबा को मोरपंख और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। अफसरों ने भक्तों पर फूल बरसाए। भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। बाबा लगातार 45 घंटे दर्शन देंगे। आज VIP और VVIP प्रोटोकॉल रद्द है। इस बार इंतजाम ऐसा किया गया है कि लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। अमेरिका समेत 10 देशों से विदेशी पहुंचे हैं। कैलिफोर्निया से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा के दर्शन करके काफी अच्छा लगा। यह बहुत ही सुंदर शहर है। रूस की मारियाना ने कहा- हम यहां शिव को समझने के लिए आए हैं। शहर के ज्यादातर होटल, लॉज और धर्मशालाएं हाउसफुल हैं। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इधर, प्रयागराज में माघ मेले का महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान चल रहा है। घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रशासन के अनुमान के अनुसार, अंतिम स्नान पर 15-20 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा, लखनऊ–गोरखपुर समेत प्रदेशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। तस्वीरें देखिए … महाशिवरात्रि से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    शांति समझौते के बीच रूस-यूक्रेन जंग क्यों हुई तेज? देखें वॉर रुम
    Next Article
    यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव:OBC आयोग की रिपोर्ट आने में लगेंगे 6 महीने, पार्टियों की भी तैयारी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment