Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूस का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम विमान क्रैश:6 की मौत; यह प्लेन एक बार में 10,000km से ज्यादा दूरी तय कर सकता है

    17 hours ago

    1

    0

    रूस का परमाणु बम ले जाने में सक्षम Tu-95 सैन्य विमान मंगलवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 6 क्रू मेंबर मारे गए और एक घायल हुआ। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान राजधानी मॉस्को से करीब 4000 किमी दूर एक सुनसान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन से टकराते ही विमान का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लग गई। यह विमान एक बार में बिना हवा में ईंधन भरे करीब 10,500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। साथ ही, यह करीब 9,000 किलो तक के हथियार ले जा सकता है। क्रैश के बाद की तस्वीरें… ईंधन में विस्फोट के कारण क्रैश होने की संभावना रूसी अधिकारियों ने अभी तक क्रैश की सटीक वजह नहीं बताई है। हालांकि शुरुआती जांच के मुताबिक, इस हादसे का कारण विमान में ईंधन का विस्फोट हो सकता है। रूस की न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान में कोई परमाणु हथियार या गोला-बारूद लोड नहीं था। मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए गए है। मॉस्को टाइम्स के मुताबिक, विमान रूस के प्रमुख लंबी दूरी के एयरफोर्स बेस में शामिल यूक्रेनका एयरबेस पर तैनात था। इस एयरबेस से करीब 30 किलोमीटर उत्तर में यह हादसा हुआ। मैप के जरिए समझिए क्रैश की लोकेशन… रूस के Tu-95 सैन्य विमान के बारे में जानिए Tu-95 सैन्य विमान को सोवियत संघ के दौर में डिजाइन किया गया था। यह रूस का लंबी दूरी का रणनीतिक बॉम्बर है, जिसका इस्तेमाल 1980 के दशक से रूसी लंबी दूरी की एविएशन में हो रहा है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका: रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया, बिजली संकट के बीच पावर प्लांट का ईंधन नहीं पहुंचा पाकिस्तान ने बिजली संकट झेल रहे बांग्लादेश का परमाणु ईंधन अपने आसमान से नहीं गुजरने दिया। यह ईंधन रूसी विमान में था, जो बांग्लादेश के रूपपुर प्लांट में इस्तेमाल होना था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका:रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया, बिजली संकट के बीच पावर प्लांट का ईंधन नहीं पहुंचा
    Next Article
    ईरान में 25 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर:जंग की वजह से 7 महीने में 50% कमजोर हुई मुद्रा; सबसे निचले स्तर पर पहुंची

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment